मुहर्रम पर्व की तैयारियों को लेकर प्रशासन हुआ सक्रिय — कर्बला घाट एवं जुलूस मार्ग का किया संयुक्त निरीक्षण

पालिका अध्यक्ष सोनाली जैन अभिलाषा के नेतृत्व में साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था एवं मार्ग सुधार कार्य समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश

ललितपुर। आगामी मुहर्रम पर्व (26 जून 2026) को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद ललितपुर एवं जिला प्रशासन द्वारा तैयारियों को गति देते हुए कर्बला घाट एवं जुलूस मार्ग का संयुक्त निरीक्षण किया गया।
इस निरीक्षण में पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनाली जैन अभिलाषा, उप जिलाधिकारी सदर श्री मनीष कुमार, क्षेत्राधिकारी सदर श्री सुनील भारद्वाज, अधिशासी अधिकारी श्री दिनेश कुमार विश्वकर्मा, जिला प्रशासन, श्री अवनीश मिश्रा ए. ई. जल निगम, श्री मुंशीलाल जल संस्थान एवं ताजिया कमेटी के पदाधिकारियों के साथ क़र्बला घाट एवं जुलुस मार्ग का निरीक्षण करते हुए वार्ता की गई।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा कर्बला घाट की व्यवस्थाओं, घाटों की मरम्मत, साफ-सफाई, उच्च प्रकाश व्यवस्था, जुलूस मार्ग की स्थिति तथा आवश्यक नागरिक सुविधाओं का स्थलीय अवलोकन किया गया। संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए कि सभी आवश्यक कार्य निर्धारित समयसीमा में पूर्ण कर लिए जाएं ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर ने अमृत योजना 2.0 के अंतर्गत पाइपलाइन कार्य के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़कों एवं नाला-नालियों की तत्काल मरम्मत कराने हेतु जल निगम के अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया। साथ ही मुहर्रम जुलूस मार्ग पर फैले अतिक्रमण को हटाकर आवागमन को सुगम बनाने के निर्देश भी दिए गए।
पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनाली जैन अभिलाषा ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि मुहर्रम पर्व से पूर्व सभी व्यवस्थाएं पूर्ण गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ सुनिश्चित की जाएं तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने विशेष रूप से स्वच्छता व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था एवं नागरिक सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए समन्वित कार्यवाही करने पर बल दिया।
निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री मुन्नालाल जैन, पार्षद प्रतिनिधि श्री अमरदीप रजक, जल संस्थान से श्री मुंशीलाल, अवर अभियंता खुशबु खान, प्रभारी सफाई निरीक्षक महेंद्र सिंह यादव, ताजिया कमेटी से रमजान अली (सदर), रज्जव अली शाह (नायब सदर), जाविद किरमानी, वसीम राजा, रफीक अली, जीशान, जल निगम के अधिशासी अभियंता, निर्माण लिपिक दीपेंद्र कुमार, नजूल लिपिक सुधीर रावत, बद्री कुशवाहा, गैरिज प्रभारी अमित कुमार रिंकू सहित जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, जल निगम, जल संस्थान एवं नगर पालिका परिषद के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य