ललितपुर में सभी सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार का बोलबाला : बु. वि. सेना

भ्रष्टाचार में लिप्त सरकारी कार्यालयों में सुविधा शुल्क कई गुना बढ़ा : बु. वि. सेना

ललितपुर । आज ललितपुर जिले के सरकारी कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर बुन्देलखण्ड विकास सेना प्रमुख हरीश कपूर टीटू की अध्यक्षता में स्थानीय कम्पनी बाग में बु.वि.सेना की एक आवश्यक बैठक आहूत हूई । बैठक में ललितपुर जिले में व्याप्त भ्रष्टाचार और बदइंतजामी पर गहरा रोष व्यक्त किया गया।।
बु. वि. सेना प्रमुख हरीश कपूर टीटू ने कहा कि ललितपुर जिले का एक भी सरकारी कार्यालय ऐसा नही है जहां पर बगैर सुविधा शुल्क के एक इंच भी फाइल नहीं आगे बढ़ती हो । दूरदराज से आये गरीबों व किसानों का जमकर आर्थिक शोषण हो रहा है । दलालों का बोलबाला है । कोई भी कार्य बगैर दलालों के नहीं हो पाता है । गरीब किसान दूरदराज से किराया लगाकर अपने काम के लिए शहर आता है । कोई भी रिपोर्ट लगवाने पर उनसे सुविधा शुल्क मांगा जाता है । और उसे काम पूरा कराने के लिए महिनों सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते हैं ।
बु. वि. सेना प्रमुख टीटू कपूर ने कहा है कि अभी हाल ही में प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ललितपुर आगमन हुआ था जिन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि हमारी भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति है । देखते है कि इसका असर कितना होता है । उन्होंने कहा कि सुविधा शुल्क में कई गुना वृद्धि हो गई है । सरकारी कामों में कमीशन का बोलबाला है । सड़कें , बिल्डिंग और अन्य निर्माण कार्य मानक के अनुरूप नहीं बन रही हैं ।
उन्होंने कहा कि माननीय जिलाधिकारी महोदय ललितपुर के सभी सरकारी कार्यालयों में व्याप्त समस्याओं का संज्ञान लेकर भ्रष्टाचार पर अंकुश लगायें तथा सरकारी तंत्र को दलालों से मुक्त करके सरकार की मंशा के अनुरूप कार्यशैली को व्यापक बनायें । उन्होंने कहा कि आगे बु. वि. सेना सभी कार्यालयों में मुहिम चलाकर भ्रष्ट कार्यालयों को चिन्हित करके वहां जाकर उग्र प्रदर्शन करेगी ।
बैठक में बु. वि. सेना के वरिष्ठ सदस्य कदीर खान , अमर सिंह बुंदेला , प्रकाश पेंटर , सुरेश झा , प्रकाश रैकवार , कमल विश्वकर्मा , नंदराम कुशवाह , गफूर खान , मुन्नालाल त्यागी , अखिलेश राजपूत , लालचंद राम , रमजान , बलराम , मिलन चौहान , कामता प्रसाद भट्ट , राम प्रकाश झा , पंकज रैकवार , जगदीश विश्वकर्मा, आदि मौजूद रहे ।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य