सैकड़ों योग साधकों ने स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए किया योग

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला गंगा समिति द्वारा पतंजलि योग समिति के तत्वावधान में योग एवं निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद उद्यान में किया गया।
इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग” रही। इस अवसर पर वक्ताओं ने बताया कि नियमित योगाभ्यास न केवल शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि बढ़ती आयु में भी व्यक्ति को सक्रिय, स्वस्थ एवं आत्मनिर्भर बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य में वृद्धि होती है तथा तनावमुक्त जीवन जीने में सहायता मिलती है।
योग शिविर में बड़ी संख्या में अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। योगाचार्य मुकेश साहू, अनुराग चतुर्वेदी एवं अरविंद जैन द्वारा विभिन्न योगासनों, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया गया तथा उनके स्वास्थ्य लाभों के बारे में जानकारी दी गई। लाल पैथ लैब के मनीष पटवारी द्वारा योग साधकों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
कार्यक्रम में प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी नवीन प्रकाश शाक्य, नगर पालिका अध्यक्षा सोनाली जैन, उप प्रभागीय वनाधिकारी सतेंद्र तोमर, डॉ रमेश किलेदार, मनोज झा, परशुराम साहू, राजकुमार तिवारी, मनीष गौड़ सहित सैकड़ों योग साधक उपस्थित रहे।
परियोजना अधिकारी जिला गंगा समिति केतन दुबे द्वारा शिविर का समापन सभी प्रतिभागियों के नियमित योग करने के संकल्प के साथ हुआ।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य