महरौनी में चतुर्मास हेतु जैन समाज का निवेदन, मुनिश्री विकौशल सागर महाराज को भेंट किया श्रीफल

महरौनी,ललितपुर।
दिगम्बर जैन समाज महरौनी ने पूज्य मुनिश्री विकौशल सागर महाराज के समक्ष आगामी चतुर्मास महरौनी में संपन्न कराने का श्रद्धापूर्वक निवेदन किया। समाजजनों ने श्रीफल भेंट कर नगर में धर्म प्रभावना, स्वाध्याय, संस्कार एवं आध्यात्मिक जागरण के लिए चतुर्मास का लाभ प्रदान करने का आग्रह किया।
इस अवसर पर श्री दिगम्बर जैन पंचायत समिति के अध्यक्ष पवन मोदी ने कहा कि चतुर्मास के दौरान संतों का सान्निध्य समाज में आध्यात्मिक चेतना का संचार करता है तथा नई पीढ़ी को संस्कारों से जोड़ने का कार्य करता है। समाजजनों ने विश्वास व्यक्त किया कि महरौनी को चतुर्मास का सौभाग्य मिलने पर पूरे क्षेत्र में धर्ममय वातावरण का निर्माण होगा।
कार्यक्रम में पंचायत समिति के पदाधिकारियों, समाज के वरिष्ठजनों, महिला मंडल की सदस्याओं एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीलम दुष्यंत बड़ौनिया की ओर से प्रतिनिधि अंकुश कठरया ने भी श्रीफल भेंट कर मुनिश्री से महरौनी में चतुर्मास करने का आग्रह किया।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य