पीएम स्वनिधि योजना के तहत महरौनी में लोक कल्याण मेले का आयोजन,

लाभार्थियों को वितरित किए गए प्रमाण पत्र

महरौनी (ललितपुर)।
भारत सरकार के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना के अंतर्गत 1 जून से 30 जून 2026 तक विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में नगर पंचायत महरौनी द्वारा शहरी पथ विक्रेताओं के लिए लोक कल्याण मेले का आयोजन किया गया, जिसमें स्वरोजगार एवं आजीविका को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ऋण एवं विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है।
नगर पंचायत द्वारा सड़क, पटरी, रेहड़ी एवं फेरी लगाकर फल, सब्जी, चाट, समोसा, चाय, कपड़े, मनिहारी, सजावटी एवं घरेलू सामान बेचने वाले पथ विक्रेताओं के निःशुल्क आवेदन भरवाए जा रहे हैं।
योजना के तहत प्रथम बार ₹15 हजार, द्वितीय बार ₹25 हजार तथा तृतीय बार ₹50 हजार तक का कार्यशील पूंजी ऋण उपलब्ध कराया जाता है, जिससे छोटे व्यवसायियों को अपने रोजगार का विस्तार करने में सहायता मिल सके।
गुरुवार को नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ऐसे लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए, जिन्हें पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत प्रथम, द्वितीय अथवा तृतीय चरण का ऋण प्राप्त हो चुका है। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीलम दुष्यंत बड़ौनिया एवं अधिशासी अधिकारी साक्षी साहू ने लाभार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर योजना का अधिकाधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर पार्षद जाकिर अली, पार्षद पवन जैन, पार्षद प्रतिनिधि अनिल शर्मा, नामित पार्षद राघवेंद्र पटैरिया (टीटू भैय्या), नामित पार्षद रवि खरे सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं नगर पंचायत कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में प्रदीप सोनी, राकेश प्रजापति, उर्मिला सोनी, पूजा, अनिल, श्यामलाल, कृष्णकांत, अवधरानी, जावेद, रामरतन, प्रह्लाद, रामदीन, ब्रजलाल, दिनेश, आनिस, केशर सहित बड़ी संख्या में लाभार्थियों ने सहभागिता की।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य