वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

महरौनी (ललितपुर)।
वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की पुण्यतिथि के अवसर पर नगर एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी महरौनी के तत्वावधान में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रानी लक्ष्मीबाई के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके अद्वितीय साहस, शौर्य और बलिदान को स्मरण किया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई ने अपने अदम्य साहस और बलिदान से झांसी सहित पूरे बुंदेलखंड का नाम देश-विदेश में गौरवान्वित किया। मातृभूमि की रक्षा के लिए उनका संघर्ष और बलिदान भारतीय इतिहास में सदैव अमर रहेगा।
उपस्थित सभी लोगों ने वीरांगना की पावन स्मृति को शत-शत नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर आसाराम तिवारी, जाहर सिंह बघेल, अखिलेश जैन, सूर्य प्रताप जमींदार, दयाशंकर रजक, राकेश तिवारी, राकेश सेन, अभिषेक जैन, रवि राजा, राकेश अहिरवार, कमलेश खरे सहित नगर कांग्रेस कमेटी महरौनी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य