केंद्र सरकार के 12 साल पूर्ण होने के अवसर पर ‘‘विकास प्रदर्शनी व कार्यशाला प्राकृतिक खेती ’’ का हुआ आयोजन

सूचना विभाग की चित्र प्रदर्शनी में दिखाये गए सरकार के विकास कार्य, एलईडी वैन से चलायी गई डॉक्यूमेंट्री

कृषक लाभार्थियों को बांटे गए कृषि यंत्र, जनप्रतिनिधिगणों के हाथों चाभी पाकर किसानों के खिले चेहरे

ललितपुर केंद्र सरकार के 12 साल पूर्ण होने के अवसर पर ‘‘विकास प्रदर्शनी एवं प्राकृतिक खेती कार्यशाला’’ का आयोजन गुरुवार को जिला प्रशासन के तत्वाधान में राजकीय इंटर कॉलेज सभागार में किया गया, जिसके लिए जिलाधिकारी सत्य प्रकाश के निर्देशन में सभी तैयारियां पूर्व से ही पूर्ण कर ली गई थीं।
कार्यक्रम में श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ, मा. विधायक सदर रामरतन कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन, सदस्या उप्र राज्य महिला आयोग अर्चना पटेल, मा. सांसद प्रतिनिधि अनिल पटेरिया, जिला महामंत्री गौरव गौतम सहित अन्य जनप्रतिनिधिगणों की गरिमामई उपस्थिति रही, सभी का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। सभी अतिथियों ने मां सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन किया।
कार्यक्रम की श्रंखला में सभी जनप्रतिनिधियों ने सूचना विभाग व कृषि विभाग द्वारा लगाई गई चित्र प्रदर्शनी व प्रचार साहित्य वितरण स्टॉल का अवलोकन किया गया और प्रशंसा की गई। सैकड़ों की संख्या में आमजनों को केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर आधारित निःशुल्क प्रचार साहित्य वितरित किया गया। साथ ही मौके पर सूचना विभाग द्वारा एलईडी वैन के माध्यम से योजनाओं, नीतियों व उपलब्धियों का प्रचार प्रसार कराया गया।
इसी क्रम में अतिथियों के स्वागत में बुंदेली लोक कलाकारों ने बुंदेली राई एवं सैरा की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। इसके उपरान्त अतिथियों ने अपने-अपने सम्बोधन में सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए अपने विचार प्रकट किये।
श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री ने आने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री जी ने जो काम करके दिखाया है ऐसा काम किसी सरकार ने नहीं किया है। इन 12 सालों में देश के गरीब, मजदूर, किसान और जबान के परिवारों को अनेकों कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से सशक्त बनाने का काम किया है, आज सरकार द्वारा भेजा गया पूरा का पूरा पैसा लाभार्थी के खाते में पहुंचता है। ये सिर्फ इसी सरकार में संभव हो सका है।
सदर विधायक ने अपने संबोधन में सरकार के कार्यकाल में जनपद में कराए गए विकास कार्यों की जानकारी दी, उन्होंने बल्क ड्रग फार्मा पार्क, मेडिकल कॉलेज, हवाई अड्डा, शहजाद नदी पर पुल का निर्माण, शहर की में सड़क का चौड़ीकरण, रेलवे ओवर ब्रिज, बयाना नाला का पुल, सहित 40 माध्यमिक विद्यालयों का निर्माण सहित जनपद की कई बड़ी सड़कों का निर्माण कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अगर किसी गरीब की जमीन पर कोई माफिया कब्जा करेगा तो उसे ठीक करने के लिए बाबाजी का बुलडोजर भी चलेगा।
सदस्या, उप्र राज्य महिला आयोग ने अपने संबोधन में आधी आबादी, मात्र शक्ति का आह्वान करते हुए विकसित भारत और विकसित राष्ट्र में महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। सरकार ने अपनी लगभग सभी योजनाओं में महिलाओं को प्राथमिकता दी है। उन्होंने आधी आबादी से शिक्षित और सशक्त बनने की अपील की।
जिला पंचायत अध्यक्ष ने जनपद के किसानों को प्राकृतिक खेती सीखने का आह्वान किया, उन्होंने गाय के अवशिष्ट से तैयार खाद का उपयोग करने, मोटे अनाज का उत्पादन करने की सलाह दी।
जिला महामंत्री भाजपा गौरव गौतम ने 12 वर्षों में किए गए कृषक हितैषी कार्यों की जानकारी दी। किसान संगठन प्रतिनिधि सुरेश टोटे ने प्राकृतिक खेती, मोटे अनाज व पारंपरिक फसलों के महत्व को बताया।
उप कृषि निदेशक अख्तर हुसैन ने कृषि कार्य में उर्वरकों व रसायनों के अधिक उपयोग के नुकसान के बारे में जानकारी दी और सभी से प्राकृतिक खेती को अपनाने का आह्वान किया।
कृषि वैज्ञानिक डॉ अनुज कुमार गौतम ने डी ए पी, यूरिया, पेट्रोल, डीजल आदि पर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में अपने विचार प्रकट किए। उन्होंने प्राकृतिक खेती में देशी गाय को मुख्य स्तंभ बताया।
कार्यक्रम में उपस्थिति बांदा के कृषक संगठन के प्रतिनिधि ने खेती के वैज्ञानिक तरीकों पर चर्चा की।
इसके उपरान्त जनप्रतिनिधिगणों ने लाभार्थियों को कृषि यंत्र, ट्रेक्टर आदि की डेमो चाभी एवं प्रशस्ति पत्रों का वितरण किया और उन्हें प्राकृतिक खेती के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी एवं कृषक बंधु उपस्थित रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य