निमंत्रण में जा रहे बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

गुरसरांय (झांसी)। थाना क्षेत्र के ग्राम भसनेह के पास गुरुवार शाम एक सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बंकापहाड़ी निवासी रामचरन अहिरवार (40वर्ष) मदरवास निमंत्रण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मोटरसाइकिल से जा रहे थे। शाम लगभग 5:30 बजे जैसे ही वह ग्राम भसनेह के पास पहुंचे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी।दुर्घटना के बाद मौके से गुजर रहे डॉ. एम.एल. आर्य ने मानवता का परिचय देते हुए तत्काल घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय भिजवाने की व्यवस्था कराई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डॉ. हर नारायण राजपूत ने बताया कि घायल की स्थिति में सुधार नहीं है तथा उसको उपचार के लिये मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य