एक वृक्ष सौ पुत्र समान – अजय कुमार

तेरईफाटक – वीणा वादिनी शाखा व महाकाल प्रभात फेरी तेरईफाटक के संयुक्त तत्वावधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस कार्यक्रम के अन्तर्गत श्रीराम जानकी मन्दिर तेरईफाटक के प्रांगण में किया गया।इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के पर्यावरण गतिविधि संयोजक श्री अजय कुमार ने स्वयंसेवकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि वृक्ष हमारे जीवन के लिए बहुत उपयोगी है सभी स्वयंसेवकों को अधिक से अधिक वृक्ष लगाना चाहिए व समाज के सभी लोगों को प्रेरित करना चाहिए क्योंकि आक्सीजन की आवश्यकता समाज के प्रत्येक व्यक्ति को हैं।
विभाग प्रचार प्रमुख श्री मनोज टाटा ने कहा कि वृक्ष धरा के आभूषण है उन्हें सजाना व संवारना हम सभी की जिम्मेदारी है ।इस अवसर पर छोटेलाल प्रजापति, पंकज भारद्वाज, देशराज कुशवाहा, बाबूलाल शिवहरे, राजेन्द्र कुमार, सहित अनेक स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य