महाराणा प्रताप के आदर्शों को किया नमन, हर्षोल्लास के साथ मनाई जयंती

महरौनी, ललितपुर।
वीरता, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा महरौनी द्वारा नगर के बानपुर चौराहे स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धापूर्वक उन्हें नमन किया गया। कार्यक्रम उत्साह एवं श्रद्धा के वातावरण में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर महासभा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की तथा उनके अद्वितीय त्याग, पराक्रम और मातृभूमि के प्रति समर्पण को स्मरण किया। उपस्थित लोगों ने “महाराणा प्रताप अमर रहें” के गगनभेदी नारों के साथ वीर शिरोमणि को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
वक्ताओं ने कहा कि महाराणा प्रताप भारतीय इतिहास के ऐसे महान योद्धा थे जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी अपने स्वाभिमान और स्वतंत्रता से कभी समझौता नहीं किया। उनका जीवन संघर्ष, साहस और राष्ट्रप्रेम की अनुपम प्रेरणा प्रदान करता है। उन्होंने युवाओं से महाराणा प्रताप के आदर्शों को अपनाकर समाज और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने महाराणा प्रताप के बताए मार्ग पर चलने तथा उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया।
जयंती समारोह ठा. भानु प्रताप सिंह, अमृत सिंह अमीन साब, अनिरुद्ध सिंह राठौर, श्याम सुंदर सिंह, कैलाश नारायण सिसोदिया उत्तम सिंह, महिपाल सिंह एडवोकेट, महेंद्र सिंह राजावत, रमेश सिंह परिहार,राजू राजा सैदपुर रणवीर सिंह सिसोदिया विक्रम सिंह एडवोकेट उदयभानु सिंह अरविंद सिंह चौहान गोपाल सिंह बब्बाजू रामजी राजा भैरा, राजासाब भैरा, सत्यपाल सिंह सहित महासभा के पदाधिकारी, सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे!

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य