*प्रो.आदित्य जैन ‘द एरुडाइट एजुकेटर इंटरनेशनल अवार्ड-2026’ से सम्मानित-*

नीमच- शिक्षा, साहित्य, अनुसंधान और पुस्तकालय विज्ञान के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित करने वाले नीमच मध्य प्रदेश के प्रोफेसर आदित्य जैन ने अंतर्राष्ट्रीय पटल पर भारत और अपने क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। नगर के प्रतिष्ठित ज्ञानोदय विश्वविद्यालय के पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग में कार्यरत प्रो.आदित्य जैन को राजर्षि जनक विश्वविद्यालय, जनकपुरधाम (नेपाल) में आयोजित एक भव्य अंतर्राष्ट्रीय समारोह में दिनांक 12 जून 2026 को एक बहुत ही प्रतिष्ठित ‘द एरुडाइट एजुकेटर इंटरनेशनल अवार्ड- 2026’ से सम्मानित किया गया। प्रो. जैन को यह वैश्विक सम्मान उनके उच्च नैतिक मूल्यों, रचनात्मक प्रयासों और शिक्षा के क्षेत्र में उनके अभूतपूर्व व दूरगामी योगदान के गहन मूल्यांकन के आधार पर प्रदान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री कृष्ण प्रसाद यादव माननीय मुख्यमंत्री, मधेश प्रदेश (नेपाल) थे। प्रो.जैन को यह सम्मान राजर्षि जनक विश्वविद्यालय (RJU) के कुलपति प्रो. (डॉ.) बिद्या सागर के द्वारा अवार्ड सर्टिफिकेट और मेमेंटो प्रदानकर सम्मानित किया गया। इस ऐतिहासिक और भव्य अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम का आयोजन गुरु विद्यापीठ रोहतक (भारत), अपराजिता फाउंडेशन काठमांडू (नेपाल), राजर्षि जनक विश्वविद्यालय जनकपुरधाम (नेपाल) और जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ उदयपुर (भारत) के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। राजर्षि जनक विश्वविद्यालय के उप प्रशासक डॉ. संतोष कुमार आर्यल ने बताया कि इस गरिमामय भव्य आयोजन में दुनियां भर से शिक्षा, साहित्य और समाज सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वाली चुनिंदा हस्तियों को आमंत्रित कर सम्मानित किया गया। आधुनिक पुस्तकालय विज्ञान के विशेषज्ञ होने के साथ-साथ प्रोफेसर जैन की साहित्य पर भी पकड़ अद्भुत हैं। उनकी प्रसिद्ध पुस्तक ‘सृजन’, जो कि आचार्य श्री तुलसी के उदात्त उत्कृष्ट विचारों का संकलन है, आज के दौर में आध्यात्मिक और नैतिक मूल्यों के पोषण की दिशा में एक अभिनव प्रयास हैं। प्रो. जैन के कई उच्च-स्तरीय शोध पत्र राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल्स में प्रकाशित हो चुके हैं। प्रो. जैन क्षेत्र के जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. कृष्ण कुमार जैन के सुपुत्र हैं। प्रो. जैन की सफलता के पीछे ज्ञानोदय विश्वविद्यालय, नीमच की कुलाधिपति एवं प्रख्यात शिक्षाविद् डॉ. माधुरी चौरसिया का विशेष मार्गदर्शन रहा और इंजीनियरिंग संकाय के प्राचार्य डॉ. ललित यादव उन्हें हमेशा सकारात्मक रहते हुए उच्च लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। प्रो. जैन की इस अभूतपूर्व और गौरवपूर्ण उपलब्धि पर ज्ञानोदय विश्वविद्यालय प्रबंधन ने अत्यंत हर्ष व्यक्त करते हुए, उनके उज्ज्वल भविष्य, निरंतर अकादमिक उत्कृष्टता एवं गौरवशाली जीवन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य