*उपाध्याय श्री १०८ वृषभनंदी जी मुनिराज ससंघ के चातुर्मास हेतु श्रीफल समर्पित*

*मधुबन (गिरिडीह): सतिशय पुण्य योग के प्रभाव से आज बुधवार शाश्वत सिद्ध क्षेत्र श्री सम्मेद शिखर जी,मधुबन स्थित तेरह पंथी कोठी में एक अत्यंत भव्य और भक्तिमय धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुआ।* *परम पूज्य,पावन अंतेवासी उपाध्याय श्री १०८ वृषभनंदी जी मुनिराज ससंघ को वर्ष २०२६ के आगामी मंगलकारी चातुर्मास हेतु क्षेत्र कमिटी एवं श्रावकों द्वारा सामूहिक रूप से मंगल निवेदन किया गया।*

*इस पावन अवसर पर उपस्थित भव्य जीवो और गुरुभक्तों ने पूज्य मुनिराज के चरणों में अगाध श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ श्रीफल (नारियल) समर्पित कर उनसे आगामी चातुर्मास मधुबन की धरा पर ही करने की भावभीनी प्रार्थना की।*

*शिखर जी की इस पावन धरा पर पूज्य मुनिराज का सानिध्य मिलना संपूर्ण जैन समाज के लिए महान पुण्य का उदय माना जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान संपूर्ण परिसर गुरुवर के जयकारों और ‘नमोस्तु शासन’ के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा। भक्तों ने गुरुदेव की आरती उतारी और उनके उत्तम स्वास्थ्य की मंगल कामना करते हुए धर्म लाभ लिया।*

*”गुरुवर के चरणों में बारंबार नमोस्तु… आगामी चातुर्मास के माध्यम से इस सिद्ध क्षेत्र पर धर्म की अविरल गंगा बहेगी और भव्य जीवों का कल्याण होगा।”*

*इस भव्य मंगल निवेदन कार्यक्रम में तेरह पंथी कमेटी के सदस्य एवं स्थानीय जैन समाज के प्रबुद्ध जन एवं अनेक गुरुभक्त उपस्थित रहे। सभी ने गुरुदेव से प्रार्थना की कि वे अपनी महती कृपा कर इस चातुर्मास के निवेदन को स्वीकार करें।*

*श्री बंगाल विहार उड़ीसा दिगंबर तीर्थ क्षेत्र कमेटी कोलकाता*

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य