जय अंबे रक्तदान समिति लगातार जरूरमंदो की कर रही है मदद रक्त वीरों ने पांच जरूरमंदो को किया रक्तदान

विश्व रक्तदान दिवस के मौके पर पति पत्नी ने एक साथ किया रक्तदान

ललितपुर श्रुति तिवारी ने जय अंबे रक्तदान समिति को सूचना देकर बताया की मेडिकल कॉलेज मे भर्ती वर्षा समेले को दो यूनिट ब्लड की आवश्यकता है परिजनों का ब्लड ग्रुप मैच नहीं हो रहा है और ना ही ब्लड बैंक मे ग्रुप उपलब्ध है तत्काल समिति के अध्यक्ष दीपक राठौर और प्रमुख सदस्य कन्हैया लाल रजक दोनों रक्तदाता मनीष लखेरा और शैलेंद्र सिंह बुंदेला के साथ ब्लड बैंक पहुंचकर दोनों रक्त वीरों ने रक्तदान किया।
तो वहीं ग्राम रोड़ा निवासी रश्मि राजा को जितेंद्र कुशवाहा छत्तीस वीं बार एवं मु० समीर ने पच्चीस वीं बार रक्तदान किया।
और वही राहुल चौबे ने साहू परिवार की जरूरतमंद महिला सदस्य राजकुमारी साहू पत्नी महेंद्र साहू गोविंद नगर को रक्तदान किया।
14 जून रक्तदान दिवस के मौके पर मंचल जैन और उनकी पत्नी मीनल जैन दोनों ने एक साथ किया रक्तदान।
सभी जरूरतमंदों की परिजनों ने समिति के अध्यक्ष दीपक राठौर प्रमुख सदस्य कन्हैया लाल रजक सहित सभी रक्तदाताओं का धन्यवाद आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपकी समिति के ताउम्र रिडी रहेंगे
इस मौके पर समिति के अध्यक्ष दीपक राठौर समाजसेवी कन्हैया लाल रजक बलराम राज श्रुति तिवारी शुभांगी तिवारी नरेंद्र तिवारी अमित समेटे धर्म राजा बुंदेला शैलेंद्र सिंह बुंदेला मयंक राजा गौरव शुक्ला सुजान सिंह बुंदेला आदि रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य