ललितपुर के आबकारी विभाग की टीम द्वारा जिला आबकारी अधिकारी सुरेंद्र कुमार के निर्देशन में सुंदर ढाबा एवं मराठा ढाबा सदर ललितपुर पर अवैध शराब बिक्री की रोकथाम हेतु छापेमारी की गई।
छापेमारी के दौरान मौके से कुल 12.88 लीटर अवैध शराब( 11 लीटर देशी शराब रसभरी ब्रांड व 1.88 लीटर विदेशी शराब रायल स्टैग, मैकडाव्लस, ब्लेंडर प्राइड ब्रांड की बरामद करते हुए टीम द्वारा 02 पुरुष अभियुक्तों (अजय सिंह निवासी-कल्याणपुरा,व सुंदर लाल कुशवाह निवासी-नवीन गल्ला मंडी) को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में थाना-कोतवाली, जनपद ललितपुर में मुकदमा पंजीकृत किया गया। उपर्युक्त संयुक्त टीम में आबकारी निरीक्षक सदर,ललितपुर (अन्विता तिवारी) एवं
आबकारी निरीक्षक मडावरा, (प्रशांत कुमार) ,आबकारी निरीक्षक मेहरौनी बिपिन कुमार मय आबकारी हमराह उपस्थित रहे।










