झांसी \ बी एच ई एल के समीपस्थ श्री राम-जानकी मंदिर खैलार के प्रांगण में स्थित शिव शक्ति मंदिर में मंदिर निर्माण समिति के द्वारा पुरूषोत्तम मास के सम्पूर्ण होने पर शिव अभिषेक का आयोजन पं राजेश तिवारी के निर्देशन में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सम्पन्न हुआ। इसके साथ मंदिर में अखण्ड श्री राम चरित मानस को पाठ आदि का कार्यक्रम चला । इस अवसर पर आकाश गुप्ता, हरिमोहन वर्मा ,अंकित यादव, सूरज यादव, अनुज गुप्ता प्रशांत यादव, नितिन गुप्ता आदि अनेक गणमान्य नागरिक एवं भक्त महिलाएं भक्त जनों ने पूजन में सम्मिलित होकर पुण्य लाभ लिया ।










