*केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलब्ध में अधिकारियों ने रात्रि चौपाल कर सरकार के कार्यकाल की बतायीं उपलब्धियां*

 *विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को बांटे स्वीकृति पत्र, डेमो चाभी व चेक*
 *अधिकारियों ने रात्रि निवास कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर कराया निस्तारण*

ललितपुर। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर समेकित जन-कल्याण एवं जन-जागरुकता अभियान के तहत शनिवार को विकासखण्ड जखौरा के ग्राम कालापहाड़ में जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में रात्रि जन चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीण विकास कार्यों की समीक्षा की गई और विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं के स्वीकृति पत्र, प्रमाण पत्र, डेमो चाभी लाभार्थियों को सौंपकर मा0 प्रधानमंत्री जी के कार्यकाल की उपलब्धियां बतायीं।
चौपाल के दौरान मा0 सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने कहा कि मा0 नरेन्द्र मोदी जी भारत के ऐसे पहले प्रधानमंत्री हैं जिनका कार्यकाल सबसे लम्बा रहा। इसी उपलक्ष्य में आज ग्रामीण अंचलों में इस प्रकार की रात्रि चौपालों का आयोजन कर लाभार्थीपरक योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए जनजागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ ही आज अधिकारीगण गांव में ही निवास कर आप सभी की समस्याओं को नोट करके उनका समाधान करायेंगे।
मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन ने केन्द्र सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी ने हर व्यक्ति की जरूरत के अनुसार योजनाएं संचालित की हैं, जिससे हर पात्र और जरूरतमंद के जीवन में सुधार आ सके।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आज रात्रि चौपाल का आयोजन इस उद्देश्य के साथ किया गया है कि आप सभी ग्रामीण जीवन से रूबरू हो सकें और उनकी समस्या को करीब से समझ सकें। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि आज की चौपाल में इस गांव में सभी योजनाओं जैसे आवास, शौचालय, राशनकार्ड, आयुष्मान कार्ड, पेंशन व अन्य सभी योजनाओं का आच्छादन हो जाए, कोई भी पात्र व्यक्ति इन योजनाओं के लाभ से अछूता न रहे।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में आज उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था इतनी सुदृढ़ हो गई है कि अब अपराधी अपराध करने से पहले सौ बार सोचता है, और यदि कोई अपराध कर भी देता है तो उसका अच्छे से इलाज होता है।
इसके बाद चौपाल में विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, प्रमाण पत्र व डेमो चाभी का वितरण किया गया और महिलाओं की गोदभराई व बच्चों का अन्न प्रासन्न भी कराया गया और ग्रामीणों को केन्द्र सरकार के 12 साल की उपलब्धियों की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान, सीएमओ डॉ इम्तयाज अहमद, डीसी मनरेगा रमेश कुमार यादव, जिला विकास अधिकारी अतिरंजन सिंह, वीडीओ सौरभ वर्णवाल, डीआईओएस ओपी सिंह, डीसी उद्योग अतहर जमाल, डीपीओ नरेन्द्र सिंह सहित अन्य विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

t20 world cap 2026
टी 20 वर्ल्ड कप 2026 में इंडियन बूमेन टीम ने पाकिस्तानी टीम को 64 रनों से हराया दीप्ति शर्मा ने 10 रन देकर लिए 5 विकेट

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य