ललितपुर।
विकसित कृषि संकल्प अभियान एवं खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत गोष्ठी का आयोजन ग्राम लिधौरा में न्याय पंचायत प्रभारी संजय दुबे(ATM), जनप्रतिनिधि ग्राम प्रधान, वरिष्ठ प्रा. सहायक (SMS) युवराज यदुवंशी, संजीव शर्मा (ADOAg), मथुरा प्रसाद जी(TAC), मती स्वेच्छा सोनी (TAC), संतोष चौहान (BTM), अखलेश राय, सौरभ यदुवंशी (ATM) की उपस्थिति मे किया गया। कार्यक्रम में समस्त किसान भाईयों को कृषि विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। इसके साथ ही फार्मर रजिस्ट्री भी की गई। किसान भाइयो को बीज बुकिंग हेतु प्रेरित किया गया। खेत बचाओ अभियान अंतर्गत रासायनिक खादो का उपयोग कम करने हेतु मृदा को बचाने हेतु हर सम्भव प्रयास करने के लिए उपाय बताये गए। रुकी हुई सम्मान निधि के बारे मे बताया गया।










