नवागंतुक क्षेत्राधिकारी अरविंद कुमार पांडेय ने किया महरौनी व सौजना थानों का आकस्मिक निरीक्षण

महरौनी, ललितपुर।
नवागंतुक क्षेत्राधिकारी (सीओ) महरौनी अरविंद कुमार पांडेय ने क्षेत्र की कानून-व्यवस्था एवं पुलिस कार्यप्रणाली का जायजा लेने के उद्देश्य से थाना महरौनी एवं थाना सौजना का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थानों के विभिन्न अभिलेखों, कार्यालय व्यवस्था, महिला हेल्प डेस्क तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया।
क्षेत्राधिकारी ने उपनिरीक्षकों एवं पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर लंबित विवेचनाओं, अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा, जनसुनवाई तथा शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्य करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पुलिसकर्मियों को जनता के साथ संवेदनशील व्यवहार बनाए रखने तथा शिकायतों का त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
निरीक्षण के दौरान महिला हेल्प डेस्क की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए महिलाओं से संबंधित शिकायतों के प्रभावी समाधान एवं सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर जोर दिया गया। साथ ही थानों में साफ-सफाई, अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव तथा कार्यालयीन कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सहित थाना महरौनी एवं थाना सौजना के समस्त अधिकारी एवं पुलिस बल उपस्थित रहा। क्षेत्राधिकारी ने पुलिसकर्मियों को अनुशासन, सतर्कता एवं जनसेवा की भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य