अध्यापक-अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन

उत्तर मध्य रेलवे भारत स्काउट एवं गाइड, महाराणा प्रताप एवं सरोजनी नायडू षष्ठम ग्रुप, झांसी द्वारा आज दिनांक 14 जून 2026 को बाल मन्दिर स्कूल, झांसी में अध्यापक-अभिभावक संगोष्ठी का सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का संचालन ग्रुप लीडर (स्काउट) श्री दिलीप बोरकर द्वारा किया गया। संगोष्ठी का उद्देश्य विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, अनुशासन, नैतिक मूल्यों तथा स्काउट-गाइड गतिविधियों में अभिभावकों की सहभागिता को बढ़ावा देना था।

बैठक में रोवर लीडर श्री प्रदीप कुमार पाण्डेय, श्री वसीम अहमद, श्री अरविन्द कुमार एवं श्री विकास गुप्ता सहित अन्य स्काउटर उपस्थित रहे। उपस्थित वक्ताओं ने स्काउट-गाइड आंदोलन के उद्देश्यों, विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, सेवा भावना एवं चरित्र निर्माण के महत्व पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर स्काउट, गाइड, रोवर, रेंजर एवं अभिभावकों सहित कुल 70 सदस्यों ने सहभागिता की। संगोष्ठी के दौरान अभिभावकों एवं शिक्षकों के मध्य विद्यार्थियों के शैक्षिक एवं व्यक्तित्व विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा की गई।

कार्यक्रम का समापन सभी उपस्थित सदस्यों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य