विश्व रक्तदाता दिवस पर समर्पण द्वारा 10 यूनिट रक्तदान स्वयंसेवी संस्था समर्पण को किया सम्मानित

ललितपुर। जनसेवी संस्था समर्पण द्वारा विश्व रक्त दाता दिवस पर आज रक्तदान केन्द्र स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में 10 यूनिट रक्तदान कर स्वैच्छिक रक्तदान के महायज्ञ में सहभागिता निभाई। कार्यक्रम में मुख्यअतिथि प्रभारी मंत्री दानिश अंसारी ने स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा रक्तदान के कार्य में सदैव आगे रहने को प्रेरित कर सम्मानित किया। इस दौरान समर्पण संस्था के अध्यक्ष डा० राजकुमार जैन मुख्यअतिथि द्वारा सम्मानित किए गए। गौरतलव रहे कि समर्पण संस्था ने विगत दिनों एककैम्प आयोजित कर 28 यूनिट रक्तदान किया था। आज रक्तदान करने वालों में प्रमुख रूप से मंचल जैन, सुनील साहू, मीनल जैन, साकेत जैन बडैरा, वीरेन्द्र सोनू, सचिन जैन आदि प्रमुख रूप से शमिल रहे जिन्होने रक्तदान कर विश्व रक्त दाता दिवस में अपनी सहभागिता निभाई उन्हें भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिला आयोग की सदस्य अर्चना पटेल ने अपने जन्म दिवस पर रक्तदान कर सहभागिता ने निभाई। इस अवसर पर प्रमुख रूप से राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ, जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन, विधायक सदर रामरतन कुशवाहा, जिलाधिकारी सत्यप्रकाश जी, पुलिस अधीक्षक मो० मुस्ताक, महिला आयोग की सदस्य अर्चना पटैल, जिला अध्यक्ष हरिश्चन्द्र रावत, मुख्यचिकित्साधिकारी इम्तयाज अहमद, प्राचार्य मयंक त्रिपाठी के अतिरिक्त डॉ एसपी पाठक,हरीश कपूर टीटू,डॉ विकास गुप्ता, सुशांत गोल्डी, दीपक राठोर,अजय जैन साइकिल, पत्रकार मनोज जैन,अक्षय अलया,अरमान कुरेशी,दीपक सिंघई बाबी,अमितप्रिय जैन, नयन सतभैया, कैलाश अग्रवाल, मौजूद रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य