हर वर्ष सिलेबस बदलकर नयी पाठ्यपुस्तकें खरीदने के लिए प्राइवेट स्कूलों द्वारा बाध्य किया जाता है :- बु. वि. सेना

प्राईवेट स्कूल द्वारा पाठ्यपुस्तकों के नाम पर सरेआम लोगों की जेबों पर डाका डाला जा रहा है :- टीटू कपूर

ललितपुर । आज बुन्देलखण्ड विकास सेना की एक आवश्यक बैठक स्थानीय कम्पनी बाग में बु. वि सेना प्रमुख हरीश कपूर की अध्यक्षता में आहूत की गई। बैठक में प्राईवेट स्कूलों में हर साल पाठ्यपुस्तकों के पाठ्यक्रम को जानबूझकर बदलकर खुलेआम लोगों की जेब पर डाका डालने पर गहरी चिंता और रोष व्यक्त किया गया है।
बु. वि. सेना प्रमुख टीटू कपूर ने कहा कि प्राईवेट स्कूलों में लूट का बाजार गरम है। हर साल जानबूझकर सिलेबस में बदलाव करके गार्जियन्स को नयी पाठ्यपुस्तकें खरीदने को बाध्य किया जाता है। उन्होंने कहा कि प्राईवेट स्कूलों द्वारा अपने चहेते दुकानदारों के यहाँ पर मोटे कमीशन पर पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध करा दी जाती हैं तथा उन चहेते दुकानदारों द्वारा गार्जियन्स से मनमानी कीमत वसूलने का खेल चल रहा है। उन्होंने कहा कि अभी हाल ही में एक विद्यालय को प्रशासन द्वारा अर्थदंड लगाकर दण्डित भी किया गया है। इसके लिए प्रशासन को और अधिक ध्यान देने की जरूरत है।
बु. वि. सेना प्रमुख टीटू कपूर ने कहा कि पहले के जमाने में जब सिलेबस में बार बार बदलाव नहीं होता था तब गरीब छात्र पुरानी किताबों से अपना काम चला लेते थे। परन्तु आज के समय में प्राईवेट स्कूलों द्वारा एक सिन्डिकेट बना कर गार्जियन्स को नयी पाठ्यपुस्तकें खरीदने को बाध्य किया जाता है । इस पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाना परम आवश्यक है। उन्होंने कहा कि एक तरफ तो प्रदेश सरकार स्कूलों को पेयर करने में बड़ी तत्परता दिखा रही है। परंतु यही तत्परता प्रशासन को सिलेबस बदलकर नयी पाठ्यपुस्तकें खरीदने के नाम पर होने वाली लूट से बचाने में दिखानी चाहिए।
बु. वि. सेना प्रमुख टीटू कपूर ने कहा कि इस मामले में जिलाधिकारी महोदय तत्काल संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्यवाही करें। अन्यथा की स्थिति में बु. वि. सेना उग्र आंदोलन छेड़ने को बाध्य हो जायेगी ।
बैठक में वरिष्ठ सदस्य राजमल बरया, कदीर खां , अमर सिंह बुंदेला , बलराम सुरेश झा , प्रकाश रैकवार , नंदराम कुशवाहा , मुन्ना लाल त्यागी , मिलन चंदेल , भैय्यन कुशवाहा , पंकज रैकवार , अनिकेत धानुक , खुशाल बरार , श्रीराम , राजेश कुमार , जीतू सेठ , आसाराम , प्रमोद , मनोज कुमार , सुधीर , राकेश नागेले , सुगंधी बाबू ,जयराम बाबू , राजेश हरदास नेता , बिट्टू , कैलाश , जालम ,आदि मौजूद रहे ।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य