पीडीए वर्ग को सरकारी नौकरियों से वंचित कर रही सरकार : नेपाल सिंह समाजवादी पार्टी ने भाजपा सरकार की नीतियों पर साधा निशाना, आरक्षण और कानून व्यवस्था के उठाए मुद्दे

ललितपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर आयोजित प्रदेशव्यापी पत्रकार वार्ता के तहत जिला कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह यादव ने की।
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। हत्या, लूट, बलात्कार, भ्रष्टाचार और सरकारी धन की लूट की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे आम जनता में भय और असुरक्षा का माहौल है। उन्होंने कहा कि सरकार जनता की मूल समस्याओं से ध्यान हटाने का प्रयास कर रही है।
उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश की विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में पीडीए वर्ग के युवाओं के साथ अन्याय किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि 22 परीक्षाओं में पीडीए आरक्षण के 11,500 से अधिक पदों पर घोटाले हुए हैं। इसके अलावा 69 हजार शिक्षक भर्ती में करीब 8 हजार पदों पर आरक्षण की अनदेखी कर सामाजिक न्याय की भावना को आघात पहुंचाया गया है।
सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार लगातार पिछड़े और अनुसूचित जाति वर्ग को सरकारी नौकरियों में उनकी भागीदारी से वंचित करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी इस मुद्दे को लेकर प्रदेशभर में आंदोलन चलाएगी और न्याय दिलाने के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी।
इस दौरान नेताओं ने पार्टी के बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने तथा सामाजिक न्याय के मुद्दों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस दौरान जिला महासचिव शिशुपाल सिंह लोधी, पूर्व जिलाध्यक्ष ज्योति सिंह लोधी, अभिलाषा कुशवाहा, मोहन घायल, रामविलास रजक, नगराध्यक्ष अभि जैन खजुरिया, भजनलाल कुशवाहा, अरशद मंसूरी, बाबूलाल पाल कुमरौल, ह्रदेश यादव मुखिया, सुखदयाल अहिरवार, करन सिंह पटेल, रामदास श्रोती, उदय प्रताप सिंह, सुरेंद्र सिंह गौतम, राघवेंद्र सिंह बिरधा, रोवन‌ यादव, मक्खन कुशवाहा, चंदन सिंह पटेल, तुलसीदास अहिरवार, राजेश झा, मूरत सिंह यादव, रोवन सिंह, हुकुम सिंह, दारा सिंह, राजेंद्र यादव तोर टपरियन, रामानंद साहू, मनोज विश्वकर्मा, जाविद खान, राजेश पठारी, विक्की रजक, अमन मसूरी, मोहम्मद सोहिल, बलराम अहिरवार, चंद्र भूषण अहिरवार, जयसिंह बरैना, गौरीशंकर करमरा, अजय प्रजापति, राजेंद्र यादव, धर्मेंद्र यादव, हरी सिंह यादव, शैलेंद्र यादव, प्रशांत यादव, देशराज यादव, योगेन्द्र तोमर, यशपाल यादव, राजबहादुर सिंह यादव एड, भानसिंह यादव, अभिषेक सेन, अजय सिंह यादव, रामलखन यादव, रामसिंह बरैना, संतोष यादव, संजय यादव, देशराज पाल, भगवत नारायण, जगभान सिंह, भगतराम यादव, पुष्पेंद्र यादव, श्रीराम यादव, जय सिंह यादव, राजीव यादव, राम मिलन यादव, कमल सिंह, कमलेश कुशवाहा, अरविंद, प्रकाश नदनवारा, रामपाल सिंह आदि सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य