*कोर कमेटी की बैठक के साथ जिले के विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की होगी समीक्षा*

ललितपुर। मा0 राज्यमंत्री, अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज उ0प्र0/प्रभारी मंत्री श्री दानिश आजाद अंसारी जी दिनांक 13.06.2026 को सायं 7:30 बजे से 9 बजे तक एक ग्राम पंचायत में रात्रि चौपाल में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे व ग्राम पंचायत में ही रात्रि विश्राम करेंगे।
इसके उपरान्त 14.06.2026 को प्रातः 10:30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ जिला प्रशासनिक समन्वय समिति व कोर कमेटी एवं विकास/कानून व्यवस्था की बैठक करेंगे तथा 12 बजे से 12:30 तक मोदी सरकार की 12 वर्षों की विकास विश्वास और जन कल्याण की यात्रा पर प्रेस वार्ता करेंगे।








