चार बिन पृथक्करण अभियान से स्वच्छता का संदेश, घर-घर पहुंचकर नागरिकों को किया जागरूक

महरौनी,ललितपुर।
स्वच्छ एवं सुंदर नगर के निर्माण की दिशा में नगर पंचायत महरौनी द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट) के अंतर्गत विशेष जनजागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत स्वच्छता कर्मियों एवं स्वच्छ सारथी क्लब के सदस्यों ने नगर के विभिन्न वार्डों और मोहल्लों में घर-घर पहुंचकर नागरिकों को चार बिन पृथक्करण (4 Bin Segregation) की जानकारी दी तथा कचरे को अलग-अलग श्रेणियों में पृथक करने के लिए प्रेरित किया।
अभियान के दौरान नागरिकों को बताया गया कि गीला, सूखा, घरेलू हानिकारक एवं सैनिटरी अपशिष्ट को अलग-अलग डस्टबिन में एकत्रित करने से कचरे का वैज्ञानिक एवं प्रभावी निस्तारण संभव हो पाता है। इससे पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलता है और नगर की स्वच्छता व्यवस्था भी अधिक सुदृढ़ होती है।
स्वच्छ सारथी क्लब के सदस्यों ने लोगों को कचरा पृथक्करण के लाभों से अवगत कराते हुए कहा कि यदि प्रत्येक परिवार अपने घर से ही कचरे को अलग-अलग श्रेणियों में संग्रहित करना प्रारंभ कर दे, तो स्वच्छता व्यवस्था अधिक व्यवस्थित और प्रभावी बन सकती है। इस अवसर पर नागरिकों को स्वच्छता संबंधी नियमों का पालन करने तथा नगर को स्वच्छ रखने का संकल्प भी दिलाया गया।
नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी साक्षी साहू के निर्देशन में संचालित इस अभियान को नगरवासियों का सकारात्मक सहयोग प्राप्त हो रहा है। उन्होंने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के उद्देश्यों को साकार करने के लिए नगर पंचायत द्वारा निरंतर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं और आगामी दिनों में भी यह अभियान जारी रहेगा।
अभियान में स्वच्छ सारथी क्लब के कर्मचारी, नगर पंचायत के स्वच्छता कर्मी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल रहे। नगर पंचायत ने सभी नगरवासियों से अपील की है कि वे कचरे को निर्धारित श्रेणियों में पृथक कर स्वच्छ, स्वस्थ और सुंदर महरौनी के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य