आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश लखनऊ एवं जिलाधिकारी महोदय ललितपुर के निर्देश के क्रम में खाद्य पदार्थ मसाले पर चलाए गए अभियान के अंतर्गत तालबेहट ललितपुर स्थित खुशी ट्रेडर्स प्रो संतोष कुमार गुप्ता के प्रतिष्ठान पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा छापामार कार्यवाही की गई। दुकान मे रखे हल्दी धनिया मिर्च पाउडर के एक एक नमूने कुल तीन नमूने संग्रहित कर 50 किलो हल्दी मूल्य 8500 रुपए, 350 किलो धनिया पाउडर मूल्य 42000 रुपये एवं 600 किलो मिर्च पाउडर मूल्य 102000 रुपए को सीज किया गया। खाद्य कारोबारकर्ता द्वारा बताया गया कि उक्त खाद्य पदार्थ की आपूर्ति झाँसी से होती है। उक्त खाद्य पदार्थ 5-5 kg के थैले में रखे हुए थे जिसको 50 kg के बोरे में रखा हुआ था। दुकानदार थोक में मसाले लाकर दुकानों पर आपूर्ति करता है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। टीम में सहायक आयुक्त खाद्य -II विनोद कुमार शर्मा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी एस एस निरंजन, नागेंद्र कुमार सम्मिलित रहे।








