‘जल बचाओ, जीवन बचाओ’ पोस्टर प्रतियोगिता में महिलाओं की रचनात्मकता चमकी

महरौनी,ललितपुर।
जल संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सुरसुंदरी संभाग महरौनी द्वारा ‘जल बचाओ, जीवन बचाओ’ विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का संचालन संभागीय अध्यक्ष श्रीमती रश्मि मलैया के नेतृत्व में संपन्न हुआ। आयोजन को प्रांतीय अध्यक्ष श्रीमती माधवी शाह (ग्वालियर) एवं प्रांतीय सचिव श्रीमती मधु बड़जात्या (ग्वालियर) का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने जल संरक्षण का संदेश देते हुए आकर्षक एवं रचनात्मक पोस्टर प्रस्तुत किए। घोषित परिणामों में श्रीमती सुमी सिंघई (महरौनी) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर संयुक्त रूप से श्रीमती प्राची मलैया (महरौनी) एवं श्रीमती मधु मैनवार (टीकमगढ़) रहीं, जबकि श्रीमती किरण जैन (टीकमगढ़) ने तृतीय स्थान हासिल किया।
उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए श्रीमती सुषमा देवड़िया, श्रीमती शिल्पी जैन, श्रीमती मीना शाह एवं श्रीमती प्रतिभा जैन को सांत्वना पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
संस्था ने सभी प्रतिभागियों एवं विजेताओं को बधाई देते हुए जल संरक्षण के प्रति उनके प्रयासों की सराहना की।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य