बरोदा बिजलोन। ग्राम पंचायत बरोदा बिजलोन में समाजसेवी मगनलाल चंदेल के पूज्य पिता स्वर्गीय रामचरन चंदेल के देवलोकगमन के उपरांत चंदेल समाज द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में बड़ी संख्या में समाज के स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित समाजजनों ने स्वर्गीय रामचरन चंदेल के व्यक्तित्व एवं उनके सामाजिक योगदान को स्मरण करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए। वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय रामचरन चंदेल सरल, मिलनसार एवं समाजहितैषी व्यक्तित्व के धनी थे, जिनके आदर्श समाज के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे।
श्रद्धांजलि सभा में समाज के विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए तथा सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने पर जोर दिया। इस अवसर पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि समाज में मृत्यु के उपरांत आयोजित होने वाले मृत्युभोज जैसे अनावश्यक एवं खर्चीले आयोजनों को बढ़ावा नहीं दिया जाएगा। समाजजनों ने कहा कि ऐसे आयोजनों के स्थान पर शिक्षा, सामाजिक उत्थान एवं जनकल्याण के कार्यों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।
सभा के अंत में दो मिनट का मौन रखकर स्वर्गीय रामचरन चंदेल की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की गई।
इस अवसर पर रमेश आचार्य जी पाली, मोनलाल बरेजा, दिनेश विश्वकर्मा जाखलोन, कन्हैयालाल पेंटर, पुत्तीलाल उत्तमधाना, कोमल बिरधा, राजेन्द्र तिवारी, शिवकुमार सिलगन, नारायणदास ऐरावनी, सुजान चंदेल जीरोन, धर्मेंद्र ऐरावनी, मानसिंग निवाई, समरथ बरोदा, करन सैन, नीतेश चंदेल, चन्द्रभान चंदेल,क कडोरी चंदेल, अजय राजपूत बरोदा, जगदीश विश्वकर्मा, रामबाबू बिश्वकर्मा, भगवानदास कुशवाहा सहित बडी संख्या में समाज बंधु व समाजसेवी लोग उपस्थित रहें.








