श्री 1008 श्रवण संस्कृति संस्कार शिविर 2026 का भव्य समापन, बच्चों ने प्रस्तुत की प्रतिभा की झलक

बड़ागांव (धसान), टीकमगढ़।
श्री दिगम्बर जैन फलहोड़ी बड़ागांव (धसान) के तत्वावधान में संचालित शिविर 2026” का भव्य एवं गरिमामयी समापन दिनांक 01 जून2026 को सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर कैलाश नूना मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सकल दिगम्बर जैन समाज सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिससे आयोजन का वातावरण अत्यंत उत्साहपूर्ण एवं प्रेरणादायी बन गया। एडवोकेट प्रभात सेठ ने बताया
कार्यक्रम के संयोजक पंडित अजीत कुमार जी पंडित जय कुमार जी बड़ागांव ने अपने उद्बोधन में बताया कि यह शिविर बच्चों के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से आयोजित किया गया था, जिसमें एक हफ़्ता तक विभिन्न रचनात्मक, शारीरिक, बौद्धिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का सफल संचालन किया गया। उन्होंने कहा कि शिविर के माध्यम से बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, संस्कार एवं नेतृत्व क्षमता का विकास हुआ है।
कार्यक्रम का शुभारंभ रितु जैन, अनुषा जैन, आर्या जैन एवं अनिका जैन द्वारा प्रस्तुत मां सरस्वती वंदना से हुआ, जिसने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इसके पश्चात शाह मुन्ना लाल जैन, शाह कैलाश चन्द जैन, पं. मुन्ना लाल जैन द्वारा चित्र अनावरण कर कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया गया।
समापन समारोह में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का अद्भुत प्रदर्शन करते हुए दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दीया मार्गदर्शन में प्रस्तुत किया गया, जिसमें बच्चों ने साहस, संतुलन एवं शारीरिक दक्षता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

संगीत प्रस्तुति के अंतर्गत पं. मुन्ना लाल जैन के निर्देशन में बच्चों ने कला का परिचय दिया, जिसने उपस्थित जनसमूह को भाव-विभोर कर दिया।
कार्यक्रम के दौरान सभी प्रशिक्षकों को माला, तिलक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही शिविर में भाग लेने वाले सभी बच्चों को उपहार एवं प्रमाण पत्र देकर उनके उत्साहवर्धन किया गया।
इस अवसर पर सकल दिगम्बर जैन समाज द्वारा शिविर संयोजक राजेश जैन मजले ने प्रशस्ति पत्र प्रदान डेकर उनके उत्कृष्ट आयोजन एवं सफल नेतृत्व के लिए सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि श्री कैलाश नूना ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस प्रकार के शिविर बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने बच्चों को निरंतर सीखने, अनुशासन बनाए रखने एवं जीवन में उच्च लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु प्रेरित किया। उन्होंने पाठशाला परिवार की इस सराहनीय पहल की भूरी-भूरी प्रशंसा की।
कार्यक्रम का सफल संचालन सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न पंडित अजित कुमार पंडित जयकुमार जी जैन द्वारा किया गया तथा अंत में पटु. धीरज जैन द्वारा आभार व्यक्त करते हुए सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं सहयोगियों के प्रति कृतज्ञता प्रकट की गई।
समापन समारोह में उपस्थित जनसमूह ने बच्चों की प्रस्तुतियों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए आयोजन को अत्यंत सफल एवं प्रेरणादायी बताया।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य