जिला चिकित्सालय की पुनर्स्थापना अपने पुराने स्थान पर की जाये -: बु. वि. सेना

शहर से अन्यत्र जिला चिकित्सालय की स्थापना होने से जनता को होगी परेशानी : – टीटू कपूर

ललितपुर । स्थानीय कंपनी बाग में बु. वि. सेना की एक आवश्यक बैठक जिला संयुक्त चिकित्सालय की पुनर्स्थापना को लेकर बु. वि सेना प्रमुख हरीश कपूर टीटू की अध्यक्षता आहूत हुई। बैठक में गरीब जनता के लिए वरदान ललितपुर जिला चिकित्सालय के अस्तित्व को लेकर गहरी चिंता और रोष व्यक्त किया गया।
बु. वि. सेना प्रमुख टीटू कपूर ने कहा कि चूंकि ललितपुर का जिला चिकित्सालय राजकीय मेडीकल कॉलेज में मर्ज हो चुका है तथा बु. वि. सेना का मानना है कि जिला चिकित्सालय के न रहने से गरीब जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि जिला चिकित्सालय में गरीबों का मुफ्त इलाज किया जाता है । उन्होंने कहा कि जिला संयुक्त चिकित्सालय की पुर्नस्थापना अपने पुराने स्थान कंपनी बाग के सामने सी एम ओ ऑफिस प्रांगण में अथवा वर्तमान जिला चिकित्सालय जहां पर अभी मेडिकल कॉलेज की ओ पी डी संचालित हो रही थी वहां पर की जानी न्यायोचित होगी क्योंकि मेडिकल कॉलेज की ओ पी डी और वार्ड नई बिल्डिंग में संचालित होने लगे हैं।
बु. वि. सेना प्रमुख हरीश कपूर टीटू ने कहा कि राजकीय मेडीकल कॉलेज की स्थापना के बाद तत्काल जिला चिकित्सालय को स्थापित किया जाना न्यायोचित होगा । उन्होंने कहा कि जिला चिकित्सालय की तुलना में राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए शुल्क की दरें बहुत ज्यादा हैं जिसके कारण गरीब जनता पर इसका भार ज्यादा पड़ेगा अतएव मेडिकल कॉलेज के बाद जिला चिकित्सालय की स्थापना परम आवश्यक है ।
बैठक में कदीर खान , अमर सिंह बुंदेला लालचंद , रामसहाय राठौर , संजू राजा , सुरेंद्र झा ,गफूर खां ,भैयन लाल कुशवाहा हरगोविंद परिहार , संजय कुमार , मिलन चौहान ,काशीराम विश्वकर्मा ,कामता प्रसाद भट्ट आदि मौजूद रहे ।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य