ललितपुर (अनूप नागल पत्रकार):- यातायात पुलिस ललितपुर द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु प्रेशर हॉर्न, मॉडिफाइड साइलेंसर, हूटर्स एवं ड्रंक एण्ड ड्राइव, फॉल्टी नंबर प्लेट, ब्लैक फिल्म, रॉन्ग साइड ड्राइविंग, अवैध पार्किंग के खिलाफ अभियान चलाकर की गयी सघन चेकिंग ।
दिनांक 31.05.2026 को पुलिस अधीक्षक ललितपुर मो0 मुश्ताक के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह एवं क्षेत्राधिकारी यातायात राजेश कुमार श्रीवास्तव के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी यातायात आलोक कुमार तिवारी द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से शहर के प्रमुख चौराहों/तिराहों पर मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न, हूटर्स एवं ड्रंक एण्ड ड्राइव, ब्लैक फिल्म, रॉन्ग साइड ड्राइविंग के खिलाफ अभियान चलाकर सघन वाहन चेकिंग की गयी।अभियान के दौरान वाहन चालकों को शराब पीकर वाहन चलाने से होने वाली सड़क दुर्घटनाओं एवं उनके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही यातायात नियमों का पालन करने, सीट बेल्ट एवं हेलमेट का प्रयोग करने तथा सुरक्षित वाहन संचालन हेतु प्रेरित किया गया। चेकिंग के दौरान नशे की हालत में वाहन चलाते पाये गये वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम की सुसंगत धाराओं में प्रभावी कार्यवाही करते हुए 13 वाहनों का चालान 03 वाहन सीज, प्रेशर हॉर्न के प्रयोग पर 03 वाहनों का व मॉडिफाइड साइलेंसर के प्रयोग पर 09 वाहनों, बिना HSRP के 37 वाहनों का चालान किया गया । उक्त के अतिरिक्त यातायात पुलिस ललितपुर द्वारा शहर के प्रमुख चौराहों एवं तिराहों पर यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया तथा कुल प्रवर्तन कार्यवाही के अंतर्गत 109 वाहनों का चालान 03वाहनों को सीज किया गया।









