*कोलकाता बेलगछिया में आचार्य वसुनंदी महामुनिराज ससंघ का भव्य मंगल प्रवेश*

*आज ३१ मई दिन रविवार को कोलकाता स्थित श्री दिगंबर जैन बड़ा मन्दिर बड़ा बाजार से सुबह १०८ आचार्य श्री वसुनंदी महामुनिराज ससंघ का भव्य मंगल पद विहार विभिन्न रास्तों से होते हुए श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन उपवन मंदिर जी बेलगछिया के लिय हुआ*

*भक्तों की भारी भीड़ एवं गाजे बाजे के साथ आचार्य संघ का सर्वप्रथम पुरानी बाड़ी जैन मन्दिर जी में आगमन हुआ जहां आचार्य संघ के सानिध्य में अभिषेक शांतिधारा किया गया आचार्य श्री ने सभी भव्य जीवों को संबोधित किया*

*आचार्य संघ का मंगल विहार जोड़बगान,शोभाबाजार होते हुए श्यामबाजार पांच माथा मोड़ पहुंचा जहाँ सभी साधर्मी बंधुओं ने आचार्य संघ का भव्य स्वागत किया बैंड बाजो के साथ आचार्य संघ का मंगल प्रवेश श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन उपवन मंदिर जी बेलगछिया में हुआ*
*कोलकाता के बेलगछिया में स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन उपवन मंदिर एक शताब्दी पुराना,स्थापत्य कला का भव्य केंद्र है।*

*यह 23वें तीर्थंकर १००८ भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित है और अपने विशाल बगीचों,मनमोहक तालाब और 81 फीट ऊंचे सफेद संगमरमर के ‘मान स्तंभ’ के लिए जाना जाता है।*

*यह मंदिर कलात्मक नागर शैली का एक उत्कृष्ट उदाहरण है,मंदिर के शांत वातावरण के अलावा,यहाँ एक तालाब,सफेद संगमरमर से बना भव्य स्तंभ हैं*

*आचार्य श्री संघ के मंगल सानिध्य में मंगलाचरण,दीप प्रज्वलन एवं पाद प्रक्षालन कर आये हुए सभी साधर्मी बंधुओं ने सातिशय पुण्य अर्जित किया*

*स्थानीय जैन समाज के अलावा आसपास के सभी क्षेत्रों से मुनिभक्तो ने सभी कार्यक्रम में शामिल होकर सातिशय पुण्य अर्जित किया*

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य