महरौनी पहुंचे जगद्गुरु शंकराचार्य, कालपी हादसे के पीड़ित परिवारों से मिलकर बंधाया ढांढस ‘गविष्टि यात्रा’ के माध्यम से गौ-रक्षा व धार्मिक चेतना का संदेश

महरौनी, ललितपुर।
जन सामान्य मंच के तत्वावधान में आयोजित ‘गविष्टि (गो-रक्षार्थ धर्मयुद्ध) यात्रा’ के अंतर्गत पूज्य जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का महरौनी नगर आगमन हुआ। उनके आगमन पर श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों ने भव्य स्वागत किया।
बगिया वाले हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जगद्गुरु शंकराचार्य जी ने कालपी हादसे में दिवंगत लोगों के परिजनों से भेंट कर उनके दुख को साझा किया। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों को सांत्वना देते हुए भगवान शंकर की प्रतिमा भेंट की तथा उन्हें धैर्य एवं साहस बनाए रखने का संदेश दिया।
इस अवसर पर शंकराचार्य जी ने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिवारजनों को अपना आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा संत समाज पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है।
आयोजकों ने बताया कि ‘गविष्टि यात्रा’ का मुख्य उद्देश्य गौ-रक्षा, गौवंश संरक्षण एवं धार्मिक चेतना के प्रति समाज को जागरूक करना है। यह यात्रा उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों तक पहुंचेगी, जिसके अंतर्गत विभिन्न जिलों एवं मंडलों में धार्मिक एवं जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, समाजसेवी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य