श्रीमान् पुलिस अधीक्षक, जनपद ललितपुर श्री मो0 मुश्ताक के निर्देशन में, श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक श्री कालू सिंह तथा क्षेत्राधिकारी महरौनी श्री रक्षपाल सिंह के पर्यवेक्षण में थाना महरौनी पुलिस द्वारा गिरे / खोये हुए मोबाइल फोन के सम्बन्ध में प्राप्त प्रार्थना पत्रों में नियमानुसार गुमशुदगी अंकित की गयी थी ।

थाना महरौनी की साइबर क्राइम हेल्प डेस्क पुलिस टीम ने पीड़ितों द्वारा उपलब्ध कराये गये प्रपत्रों का अवलोकन कर त्वरित व प्रभावी कार्यवाही करते हुए भारत सरकार द्वारा संचालित CEIR पोर्टल पर सम्बंधित मोबाइल फोन की डिटेल अपलोड किया गया व मोबाइल फोन के IMEI नम्बरों को रन कराया गया । सम्बंधित एजेंसियों के माध्यम से प्राप्त डेटा का अवलोकन व विश्षलेषण कर प्राप्त जानकारी के आधार पर 04 गिरे / खोये हुए मोबाइल फोन्स बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द किया गया ।
पीड़ितों के मोबाइल फोन उन्हें वापस मिलने पर , उनके द्वारा पुलिस अधीक्षक , ललितपुर व थाना महरौनी पुलिस की भूरि – भूरि प्रशंसा की गयी ।
बरामदगी की विवरणः- 04 मोबाइल फोन विभिन्न कम्पनियों के अनुमानित कीतम 45,000/- रुपये ।
बरामद करने वाली टीम-
01.प्र.नि. राजा दिनेश सिंह, थाना महरौनी ।
02.उ.नि. अभिषेक सिंह थाना महरौनी ।
03.का. मोहित कुमार थाना महरौनी
04.का. श्यामवीर गुर्जर थान महरौनी ।
*मोबाइल फोन गिरने/खोने पर क्या करें?*
प्ले स्टोर से UPCOP ऐप डाउनलोड करें ।
SIGN UP करने के बाद लॉगइन करें ।
FIR सेक्शन के Register Lost Article पर Click कर विवरण भरें ।
तत्पश्चात CEIR, Cyber and EChallan/Passport Status सेक्शन के CEIR (Blocking lost/stolen mobile) पर Click कर विवरण भरें ।








