जनगणना-2027 : प्रथम चरण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 13 प्रगणकों का हुआ सम्मान लगातार फील्ड मॉनिटरिंग से जनगणना कार्य में आई तेजी, अधिशासी अधिकारी ने बढ़ाया टीम का उत्साह

ललितपुर। भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराए जाने हेतु नगर पालिका परिषद, ललितपुर के चार्ज अधिकारी/अधिशासी अधिकारी श्री दिनेश कुमार विश्वकर्मा द्वारा लगातार फील्ड भ्रमण कर जनगणना कार्यों की समीक्षा की जा रही है। इसी क्रम में नगर क्षेत्र के 13 प्रगणकों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में जनगणना कार्य पूर्ण किए जाने पर शुक्रवार को सुपर मार्केट स्थित आईसीसीसी जनगणना कार्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
इस अवसर पर चार्ज अधिकारी/अधिशासी अधिकारी श्री विश्वकर्मा ने कार्य पूर्ण करने वाले प्रगणकों एवं उनकी निगरानी कर रहे सुपर वाइजरों को फूलमाला पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने सभी प्रगणकों एवं सुपर वाइजरों की मेहनत, लगन एवं कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए कहा कि भीषण गर्मी के बीच घर-घर जाकर जनगणना कार्य को गति देना अत्यंत सराहनीय कार्य है।
सम्मानित होने वाले प्रगणकों में ब्लॉक नंबर-186 के श्री चन्द्रमोहन चौबे, ब्लॉक नंबर-246 के श्री प्रवीण सोनी, ब्लॉक नंबर-01 के श्री भगवान सिंह, ब्लॉक नंबर-02 के श्री वीरेन्द्र, ब्लॉक नंबर-81 के श्री चन्द्रविनोद मिश्रा, ब्लॉक नंबर-302 के श्री आदेश, ब्लॉक नंबर-134 की श्रीमती प्रियंका सक्सैना, ब्लॉक नंबर-235 के श्री दिनेश कुमार विश्वकर्मा, ब्लॉक नंबर-129 के श्री मनोहरलाल नामदेव, ब्लॉक नंबर-126 की साधना पटैरिया, ब्लॉक नंबर-127 की श्रीमती मीना जैन, ब्लॉक नंबर-289 की श्रीमती स्मृति सिंह एवं ब्लॉक नंबर-145 के श्री दीपेन्द्र कुमार शामिल रहे इसके साथ ही सुपर वाइजर श्री अनिल पटैरिया, श्री शक्ति सिंह अहिरवार एवं श्री मनोज कुमार को भी सम्मानित किया गया।
चार्ज अधिकारी/अधिशासी अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जनगणना-2027 के प्रथम चरण में भवन गणना का कार्य किया जा रहा है। नगर क्षेत्र को कुल 311 ब्लॉकों में विभाजित किया गया है, जहां प्रत्येक ब्लॉक में एक-एक प्रगणक एवं उनकी निगरानी हेतु सुपर वाइजर तैनात किए गए हैं। उन्होंने कहा कि अब तक 13 ब्लॉकों का कार्य पूर्ण हो चुका है तथा शेष 298 ब्लॉकों का कार्य भी शीघ्र पूर्ण कराने हेतु लगातार मॉनिटरिंग एवं फील्ड निरीक्षण किया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान जनगणना लिपिक हबीब खान, लिपिक अमित पाराशर, फील्ड ट्रेनर शक्ति सिंह अहिरवार, अंकित तिवारी, आशीष मालवीय, अभिषेक सिंह, देवकी कुशवाहा सहित नगर पालिका परिषद के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य