टीकमगढ़, बड़ागांव धसान – भीषण गर्मी के बीच ग्राम ककरवाहा खास के इंदिरा नगर और बस स्टैंड क्षेत्र में बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। गांव की कुल 5 डी.टी.आर. यानी वितरण ट्रांसफार्मर खराब हो चुकी हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार इनमें से 3 ट्रांसफार्मर को विद्युत विभाग के कर्मचारी कई दिन पहले ले जा चुके हैं, लेकिन अभी तक नए ट्रांसफार्मर नहीं लगाए गए। बचे हुए 2 ट्रांसफार्मर पर पूरे गांव का लोड पड़ने से वो भी ओवरलोड होकर खराब हो गए।(मीडियाप्रभारी एडवोकेट प्रभात सेठ ने बताया)
*प्रभावित क्षेत्र:* इंदिरा नगर तिगड्डा, पंप लाइन, मिश्रा जी के घर के सामने, बस स्टैंड और खंगार मोहल्ला।
गर्मी में पेयजल, पढ़ाई और रोजमर्रा का काम ठप हो गया है। ग्रामीणों ने कनिष्ठ अभियंता, विद्युत वितरण केंद्र बड़ागांव धसान को आवेदन देकर 5 जगह तुरंत नए ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग की है।








