*दिगंबर जैन परंपरा के महान संत अभीक्षण ज्ञानोपयोगी आचार्य श्री 108 वसुनंदी जी महा मुनिराज का आज शुक्रवार को श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर हावड़ा डबसन कोलकाता में भव्य मंगल प्रवेश हुआ।*

*आचार्य संघ का करीब 21 शिष्यों के साथ शाश्वत सिद्ध क्षेत्र श्री सम्मेद शिखर जी से पद विहार करते हुए पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले के श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर जटिया रोड बाली से श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर डबसन हावड़ा में भव्य मंगल प्रवेश हुआ।*
*आचार्य संघ की जैन समाज द्वारा सामूहिक अगवानी गाजे बाजे के साथ की गई। जिन्हें जैन समाज के लोगों द्वारा भव्य शोभायात्रा के रूप में गुरदेव को श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर डबसन लाया गया।*
*समाज के लोगों ने जगह-जगह गुरुदेव की आरती एवं पाद प्रक्षालन कर धर्म लाभ प्राप्त किया।इस अवसर पर बाली, उत्तरपाड़ा, हावड़ा,बंगवासी,चौरंगी एवं कोलकाता जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।*
*श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर डबसन हावड़ा कोलकाता पहुंचने के बाद आचार्य संघ के सानिध्य में प्रभु का मंगल अभिषेक एवं शांतिधारा की गयी उसके उपरांत मंगलाचरण सुप्रभात महिला मंडल के द्वारा एवं उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों द्वारा आचार्य श्री का पाद प्रक्षालन एवं शास्त्र भेंट किया गया*
*परम पूज्य आचार्य गुरुदेव १०८ वसुनंदी जी मुनिराज ने अपने प्रवचन के द्वारा भव्य जीवों को संबोधन दिया*
*सुशील पांड्या,विनीत जैन,राजेश अजमेरा,शैलेश गंगवाल,स्वास्तिक जैन,सोनू जैन,सुरेश गंगवाल,भानुप्रकाश काशलीवाल,नितेश जैन,विनोद गंगवाल,सुरेश सेठी कानकी, नवनीत बज,सुरेंद्र जैन आदि सभी साधर्मी बंधुओं का विशेष सहयोग रहा*
*”अरिहंत निवास” चमड़िया रोड हावड़ा में सभी भव्य जीवों ने मुनिसंघ को नवधा भक्ति पूर्वक आहार दिया*








