नेहरू नगर में शीतला माता मन्दिर पर हुआ सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन।

मोहल्ला नेहरू नगर में अम्बेडकर तिराहा के पास स्थित श्री शीतला माता मन्दिर व हनुमान मन्दिर में धार्मिक आस्था व भक्ति का माहौल देखने को मिला श्री शीतला माता मन्दिर पर दिन मंगलवार को सुन्दरकाण्ड पाठ व भजन कीर्तन का आयोजन किया गया कार्यक्रम की शुरुआत में पंडित राजू तिवारी जी महाराज ने बड़े ही विधी विधान व मंत्रोच्चार के बीच पूजन अर्चन करवाया पूजन उपरान्त भगवान का आह्वान करते हुये श्रद्धा और भक्ति के साथ सुन्दरकाण्ड पाठ का शुभारंभ किया वही सुन्दरकाण्ड पाठ के दौरान पूरा मन्दिर परिसर गुंजायमान हो उठा सुन्दरकाण्ड पाठ पूर्ण होने के बाद एक से बढ़कर एक भव्य धार्मिक भजन कीर्तन किये गये मन्दिर पर आये हुये सभी श्रद्धालु भक्ति रस में सरोबार नजर आये कार्यक्रम के समापन पर भव्य गाजे बाजे के साथ आरती सम्पन्न हुई फिर सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया इस अवसर पर पंडित राजू तिवारी महाराज, गोकुल प्रसाद यादव, राजेश यादव,रामनाथ,भगवानदास कुशवाहा आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य