ललितपुर पुलिस अधीक्षक ललितपुर मो0 मुश्ताक के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह एवं क्षेत्राधिकारी यातायात राजेश कुमार श्रीवास्तव के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी यातायात आलोक कुमार तिवारी द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से शहर के प्रमुख चौराहों/तिराहों पर सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु वाहन चालकों की ब्रीथ एनालाइजर से जांच की गई तथा शराब पीकर वाहन चलाने एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाकर सघन वाहन चेकिंग की गयी। अभियान के दौरान वाहन चालकों को शराब पीकर वाहन चलाने से होने वाली सड़क दुर्घटनाओं एवं उनके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही यातायात नियमों का पालन करने, सीट बेल्ट एवं हेलमेट का प्रयोग करने तथा सुरक्षित वाहन संचालन हेतु प्रेरित किया गया। यातायात पुलिस ललितपुर द्वारा शहर के प्रमुख चौराहों एवं तिराहों पर यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया तथा कुल प्रवर्तन कार्यवाही के अंतर्गत 213 वाहनों का चालान करते हुए कुल रुपये 5,07,000 का समन शुल्क अधिरोपित किया गया ।









