*वर्षों पुरानी समस्या का होगा समाधान : सिविल लाइन में सीसी सड़क व नाली निर्माण कार्य का भूमि पूजन* जनहित कार्यों की मोहल्लेवासियों ने की सराहना

ललितपुर। नगर के विकास एवं जनसमस्याओं के निराकरण के संकल्प के साथ नगर पालिका परिषद, ललितपुर द्वारा लगातार विकास कार्यों को गति प्रदान की जा रही है। इसी क्रम में आज दिनांक 26 मई 2026 को नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती सोनाली जैन अभिलाषा ने वार्ड नंबर 17 स्थित मोहल्ला सिविल लाइन में वार्ड पार्षद श्री कुन्दन पाल के साथ सीसी सड़क एवं नाली निर्माण/मरम्मत कार्य का विधि-विधान एवं पूजन-अर्चन के साथ भूमि पूजन किया।
भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय नागरिकों एवं मोहल्लेवासियों ने पालिका अध्यक्ष का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया तथा नगर में कराए जा रहे विकास एवं जनहितकारी कार्यों की प्रशंसा की।
बताया गया कि वार्ड नंबर 17 मोहल्ला सिविल लाइन में क्षेत्रपाल मंदिर के पीछे श्री घनश्याम रैकवार के मकान से हरिप्रसाद शुक्ला के मकान होते हुए नारायण पटेल के मकान तक जाने वाली सड़क लंबे समय से जर्जर एवं बदहाल स्थिति में थी। सड़क टूट-फूट जाने के कारण क्षेत्रवासियों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। वहीं बरसात के मौसम में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो जाने से समस्या और अधिक गंभीर हो जाती थी। नालियों का गंदा पानी सड़क पर बहने के कारण लोगों का निकलना तक दूभर हो गया था।
मोहल्लेवासियों की इस लंबे समय से चली आ रही समस्या को गंभीरता से लेते हुए पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनाली जैन अभिलाषा एवं वार्ड पार्षद श्री कुन्दन पाल द्वारा क्षेत्र का निरीक्षण कर सीसी सड़क एवं नाली निर्माण/मरम्मत कार्य कराए जाने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय नागरिकों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वर्षों से खराब पड़ी सड़क के कारण क्षेत्रवासी परेशान थे, लेकिन अब सड़क निर्माण कार्य शुरू होने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनाली जैन अभिलाषा ने संबंधित अवर अभियंता निधि पाण्डेय एवं ठेकेदार को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्धारित मानकों एवं तय समयसीमा के अंतर्गत कार्य पूर्ण कराया जाए ताकि क्षेत्रवासियों को शीघ्र बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सके।
भूमि पूजन कार्यक्रम में वार्ड पार्षद कुन्दन पाल, अवर अभियंता निधि पाण्डेय, सेवा निवृत्त वरिष्ठ लिपिक रमाकांत तिवारी, अरविंद राजा सहित नगर पालिका परिषद के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य