महरौनी कोतवाली परिसर में चला जनगणना अभियान, भवनों का हुआ विस्तृत सूचीकरण

महरौनी,ललितपुर।
भारत सरकार के निर्देशानुसार जनगणना-2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य नगर क्षेत्र में लगातार जारी है। इसी क्रम में रविवार को महरौनी कोतवाली परिसर में जनगणना टीम द्वारा विस्तृत सर्वेक्षण एवं सूचीकरण कार्य संपन्न कराया गया।
जनगणना टीम ने कोतवाली पहुंचकर प्रभारी निरीक्षक राजा दिनेश सिंह से मुलाकात की तथा परिसर में स्थित कार्यालय, शासकीय आवास, बैरक एवं अन्य भवनों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्राप्त की। टीम द्वारा भवनों का भौतिक सत्यापन करते हुए अभिलेखीय विवरण भी संकलित किया गया।
यह कार्य फील्ड मास्टर ट्रेनर अरविंद सिंह चौहान एवं सुपरवाइजर हरबंश रिछारिया के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। प्रगणक सत्यनारायण लक्ष्कार, अरहन्त कठरया, बसंत सेन एवं रामेश्वर झाँ ने मकान गणना एवं सूचीकरण की प्रक्रिया को व्यवस्थित रूप से पूर्ण किया।
जनगणना अधिकारियों ने बताया कि भारत सरकार के निर्देशानुसार जनगणना-2027 दो चरणों में कराई जा रही है। प्रथम चरण में मकानों की गणना, भवनों का विवरण तथा उनके उपयोग से संबंधित जानकारी एकत्र की जा रही है। इस प्रक्रिया से भविष्य की विकास योजनाओं एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं को अधिक प्रभावी बनाने में सहायता मिलेगी।
इस दौरान पार्षद प्रतिनिधि उदयभान सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने जनगणना कार्य को शासन की महत्वपूर्ण योजना बताते हुए नागरिकों से सहयोग करने की अपील की।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य