महरौनी,ललितपुर।
रीवा में दो पूज्य जैन साध्वी जी के सड़क दुर्घटना में देवलोकगमन की घटना से जैन समाज में गहरा शोक एवं आक्रोश व्याप्त है। सोमवार को दिगम्बर जैन पंचायत समिति महरौनी के नेतृत्व में समाजजनों ने नगर में मौन जुलूस निकालकर संत-साध्वियों की सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने की मांग उठाई।
मौन जुलूस नगर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ तहसील परिसर पहुंचा, जहां समाज के पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी रजनीश कुमार को शासन के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि देशभर में साधु-संतों एवं आर्यिकाओं के पदविहार के दौरान विशेष सुरक्षा व्यवस्था लागू की जाए, जिससे भविष्य में ऐसी दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
समाजजनों ने कहा कि जैन साधु-साध्वी त्याग, तपस्या, संयम और अहिंसा का संदेश देकर समाज को आध्यात्मिक दिशा प्रदान करते हैं, लेकिन विहार के दौरान पर्याप्त सुरक्षा न होने से लगातार खतरे की स्थिति बनी रहती है। वक्ताओं ने रीवा घटना को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए आरोपी वाहन चालक के विरुद्ध कठोर एवं निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की।
कार्यक्रम के दौरान वातावरण शोकमय बना रहा। समाजजनों ने दिवंगत साध्वी माताओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखा।
इस अवसर पर सांगानेर के विद्वान अतिशय शास्त्री, अक्षय शास्त्री, दिगम्बर जैन पंचायत समिति अध्यक्ष पवन मोदी, प्रशांत सिंघई, निशांत जैन, राजा चौधरी, वीरेंद्र डोगरिया, डॉ. देवेंद्र सेठ, प्रमोद सिंघई, प्रशन्न सिंघई, डॉ. शतेन्द्र मलैया, प्रदीप चौधरी, अनिल सिलौनिया, सुनील डेवडिया, ऋषभ सिंघई, ऋषभ कठरया, अनिल मिठया, प्रवीण सिंघई, मनोज पवैया, जिनेश मलैया, मुकेश सराफ, महेंद्र बाबा, देवेंद्र लौडुआ, अंकित चौधरी, नरेंद्र मलैया, ऋषभ मलैया, अंकुश कठरया, नितिन सतभैया, भागेश खजुरिया, राजू नुना, आमोद चौधरी, धनु मोदी, कुलदीप जैन, अभय घिया, संजीव सराफ, अजित कठरया, राजेन्द्र मलैया, राजेश सराफ, नितिन शास्त्री, कपिल, अल्लू सिंघई, बासु सिंघई, दिस्सू पठा, आशीष बड़कुल, सामंत भायजी, शानू कठरया, विनय, अंकित, आकाश, आशीष चौधरी, अटटू सतभैया, रिंकू पड़वा, महेंद्र खिरिया सहित अखिल भारतीय महिला परिषद से रश्मि मलैया, ममता सराफ, लवली, एकता, मंजू, सपना मलैया, मीनल, छाया, ज्योति एवं बबीता सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।


स्वराज भास्कर मीडिया परिवार की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि








