महरौनी में जनगणना-2027 का शुभारंभ, डिजिटल माध्यम से शुरू हुआ मकान सूचीकरण कार्य

महरौनी,ललितपुर।
भारत सरकार के निर्देशानुसार जनगणना-2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य शुक्रवार से नगर में शुरू हो गया। यह अभियान 22 मई से 20 जून 2026 तक संचालित किया जाएगा। विशेष बात यह है कि भारतीय इतिहास में पहली बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल एवं पेपरलेस माध्यम से की जा रही है।
कार्य की शुरुआत नगर के श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर से की गई। नगर में बनाए गए 35 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक (एचएलबी) में 31 प्रगणकों एवं छह पर्यवेक्षकों द्वारा डोर-टू-डोर सर्वे शुरू किया गया। प्रगणक एचएलओ एप (HLO App) के माध्यम से जानकारी एकत्रित कर सीधे केंद्रीय सर्वर पर अपलोड कर रहे हैं। इस दौरान नागरिकों से 34 बिंदुओं से संबंधित जानकारी ली जाएगी।
नगर पंचायत महरौनी की अधिशाषी अधिकारी एवं चार्ज अधिकारी साक्षी साहू ने विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक जानकारी का सत्यापन करने के बाद ही उसे ऑनलाइन दर्ज किया जाए।
हीटवेव को देखते हुए प्रगणकों को सुबह 8 बजे से पहले एवं शाम 4 बजे के बाद ही सर्वे कार्य करने के निर्देश दिए गए। साथ ही पर्याप्त पानी पीने एवं सिर ढककर कार्य करने की सलाह भी दी गई।
निरीक्षण के दौरान हरवंशकुमार रिछारिया, राजीव तिवारी, मुकेश नायक, पवन स्वरूप पटैरिया, शबाना परबीन, प्रदीप मिश्रा सहित कई प्रगणक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य