*भारतीय बाल्मीकि जन विकास संघ के जिलाध्यक्ष नरेन्द्र गोहर के द्वारा smo को दिया एक ज्ञापन*

ललितपुर : गर्मी के चलते बदला सफाई कर्मचारियों का कार्य समय:लू और तेज गर्मी के कारण सफाई कर्मचारियों की दोपहर शिफ्ट बंद की जाये
प्रदेश में लगातार बढ़ रही गर्मी और लू को देखते हुए नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने सफाई कर्मचारियों के कार्य समय में बदलाव किया है। म.प्र. राज्य सफाई कर्मचारी आयोग ने प्रदेश के सभी नगर निगम, नगर पालिका और नगर परिषदों को निर्देश जारी करते हुए सफाई कर्मचारियों से सुबह 5 बजे से 11 बजे तक ही कार्य कराने के आदेश दिए हैं।

निर्देशों में कहा गया है कि अत्यधिक गर्मी और लू के कारण सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। मध्य प्रदेश राज्य सफाई कर्मचारी आयोग ने सभी नगरीय निकायों को निर्देशित किया है कि कर्मचारियों को भीषण गर्मी के दुष्प्रभाव से सुरक्षित रखने के लिए तय समय सीमा में ही कार्य कराया जाए। इसके साथ ही कर्मचारियों के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए हैं। आयोग ने आयत नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग को आदेश का तत्काल प्रभाव से पालन सुनिश्चित करने को कहा है।

अभी सुबह और दोपहर बाद की शिफ्ट में काम करते हैं। सफाई कर्मचारी नगरी निकायों में सफाई को लेकर अभी जो व्यवस्था तय है उसमें कर्मचारियों की ड्यूटी सुबह 5 बजे से 11 बजे तक और इसके बाद दोपहर 2 बजे से शाम 6 के बीच रहती है।

दोपहर में इस समय अत्यधिक गर्मी पड़ने से कर्मचारी लू लगने और गर्मी के कारण परेशान हो रहे हैं। इसे देखते हुए कर्मचारियों की ड्यूटी में बदलाव का निर्णय लिया गया है।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य