जय अंबे रक्तदान समिति ने चार जरूरतमंदों की मदद

प्रतिवर्ष की भांति कमलेश कुमार एडवोकेट ने अपने वैवाहिक वर्षगांठ पर रक्तदान किया
शिवम श्रीवास्तव ने तीसवीं बार संजय पटेल ने पहली बार 1 वर्षीय मासूम बच्चे को रक्तदान किया

ललितपुर।
तीन दिन से अपनी मां के लिए ओ नेगेटिव ब्लड के लिए सीता एवं ज्योति पवार नामक दो महिलाओं ने जय अंबे रक्तदान समिति के अध्यक्ष दीपक राठौर को सूचना देकर बताया गया कि मेरी मां मेडिकल कॉलेज में बहुत ही गंभीर अवस्था मे भर्ती है मां को ओ नेगेटिव ब्लड की जरूरत है परिजनों का ब्लड ग्रुप मैच नही हुआ समस्या तो और ज्यादा तब बढ़ गई जब ब्लड बैंक मे भी तीन दिनों से ओ नेगेटिव ब्लड ग्रुप उपलब्ध नही है और ना ही कोई मदद को आगे आ रहा है डॉक्टर के द्वारा बार-बार ब्लड के लिए कहा जा रहा है।
समिति 3 दिन से लगातार जरूरतमंद महिला के लिए प्रयासरत थी जब इसकी सूचना समिति के माध्यम से शिवम श्रीवास्तव को प्राप्त हुई उन्होंने अपने सभी निजी कार्य छोड़कर तत्काल ब्लड बैंक पहुंचकर जय अंबे रक्तदान समिति के माध्यम से 30 वीं बार बहुमूल्य ओ नेगेटिव ब्लड जमुना देवी को रक्तदान किया समिति के सदस्य बलराम राज की सूचना पर ग्राम गंगासागर क्रांति देवी को रक्त उपलब्ध कराया महिला परिजनों ने शिवम श्रीवास्तव तथा समिति का धन्यवाद आभार व्यक्त करते हुए अनेकों दुआएं दी।
इस मौके पर समिति के अध्यक्ष दीपक राठौर समाजसेवी कन्हैया लाल रजक समाजसेवी बलराम राज मनोज पवार सीता देवी ज्योति पवार मनोज सोनी परमानंद इत्यादि रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य