पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि

महरौनी,ललितपुर।
कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी की पुण्यतिथि कांग्रेस कार्यालय पर श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई।
कार्यक्रम की शुरुआत कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी ने आधुनिक भारत की नींव रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्हें देश में कंप्यूटर क्रांति एवं संचार क्रांति का जनक माना जाता है। उनके कार्यों के कारण भारत ने तकनीकी और दूरसंचार के क्षेत्र में नई पहचान बनाई।
कार्यक्रम में बुंदेलखंड प्रभारी सोशल आउटरीच सूर्यप्रताप सिंह जमींदार, वरिष्ठ कांग्रेसी जाहिर सिंह बघेल, जिला उपाध्यक्ष अखिलेश मलैया, वरिष्ठ कांग्रेसी आसाराम तिवारी, हलकरन चंचल, कमलेश श्रीवास्तव, चंद्रभान सिंह, भगवत नारायण भोड़ले, पृथ्वी सिंह, लक्ष्मीनारायण पटेरिया, अमित जैन, देव पटेरिया, दीपू सेन सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में नगर अध्यक्ष राकेश सेन ने उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य