डाकघर कर्मी युवती ने खाया विषाक्त पदार्थ, इलाज के दौरान मौत

महरौनी,ललितपुर।
कस्बे के कायस्थपुरा मोहल्ले में किराये के मकान में रह रही डाकघर कर्मी युवती की विषाक्त पदार्थ सेवन करने से मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हरियाणा निवासी ज्योति महरौनी डाकघर में क्लर्क के पद पर पदस्थ थी और कस्बे के कायस्थपुरा मोहल्ले में किराये के मकान में रहकर नौकरी कर रही थी। बताया जा रहा है कि गुरुवार सुवह अज्ञात कारणों के चलते उसने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उसकी हालत अचानक बिगड़ गई।
तबीयत खराब होने पर ज्योति ने मोहल्ले में रहने वाली अपनी सहेली को फोन कर सूचना दी। सूचना मिलते ही सहेली मौके पर पहुंची और उसे स्कूटी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महरौनी लेकर गई। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया।
इसके बाद उसके मित्र उसे लेकर टीकमगढ़ जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। टीकमगढ़ पुलिस ने शव को जिला अस्पताल टीकमगढ़ की मोर्चरी में रखवा दिया है तथा परिजनों के पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है।
फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य