ललितपुर रोड पर पेड़ों में लगी भीषण आग, नगर पंचायत की तत्परता से टला बड़ा हादसा

महरौनी, ललितपुर।
नगर के ललितपुर रोड स्थित कांशीराम आवास कालोनी के समीप बुधवार की दोपहर को भीषण गर्मी के चलते पेड़ों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास खड़े पेड़-पौधे धू-धू कर जलने लगे, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने तत्काल नगर पंचायत को सूचना दी। सूचना पर नगर पंचायत प्रतिनिधि दुष्यंत बड़ोनिया के निर्देश पर कर्मचारी कयूम भाईजान पानी का टैंकर लेकर मौके पर पहुंचे। कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
आग की घटना में पेड़-पौधों को नुकसान पहुंचा है, हालांकि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। नगरवासियों ने नगर पंचायत की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य