ललितपुर : मोहल्ला नेहरू नगर में स्थित मां कात्यायनी माता मंदिर के पावन स्थान पर चल रही सप्त दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा में श्री वृंदावन धाम से पधारे कथा वाचक श्री प्रशांत कृष्ण जी महाराज जी की मधुर वाणी से श्रीमद् भागवत कथा श्रद्धालुओं को रसपान करने को मिल रही है कथा वाचक श्री प्रशांत कृष्ण जी महाराज ने आज पंचम दिवस की कथा में बताया कि भगवान को प्राप्त करने का सही मार्ग भक्ति और विश्वास है भगवान का जन्म नहीं अवतार होता है और भगवान पवित्र स्थान पर ही अवतार ग्रहण करते है और धर्म की स्थापना के लिये अधर्मियों का ही संहार करते हैं आज कथा के माध्यम से भगवान के नामकरण संस्कार का भगवान की बाल लीलाओं का एवं भगवान ने अवतार ले के गोपियों के मनोरथ को माखन छोटी की लीला से पूर्ण किया बताया गया ।सभी श्रद्धालुओं ने मिलकर हषोल्लास के साथ गोवर्धन भगवान को छप्पन भोग लगाया और पूजा अर्चना भी की कथा में मुख्य यजमान प्रेमलता – अच्छेलाल बने हुये है संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा रोजाना शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक श्रद्धालुओं को रसपान करने को मिल रही है श्रीमद् भागवत कथा रसपान करने के लिये श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा के कार्यक्रम में आचार्य दीपक रिछारिया,ढोलक पर रामकुमार, पैड पर बब्लू सेन, आरगिन पर रामकिशन कुशवाहा संगत देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर रहे है सभी श्रद्धालुओं ने श्रीमद् भागवत कथा के कार्यक्रम में पधारकर अपने मंगलमय जीवन को धन्य धान्य किया दिनांक 21 मई दिन गुरुवार को को रुक्मिणी विवाह भी बड़े ही धूमधाम के साथ होगा श्रीमद् भागवत कथा में अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।









