इंटरनेट ठप, बैंकिंग व्यवस्था चरमराई: उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक गुढ़ा शाखा में एक सप्ताह से कार्य बंद, उपभोक्ता परेशान

महरौनी, ललितपुर।

महरौनी तहसील अंतर्गत ग्राम गुढ़ा स्थित उत्तर पदेश ग्रामीण बैंक शाखा में इंटरनेट सेवा बाधित होने के कारण पिछले एक सप्ताह से बैंकिंग कार्य पूरी तरह प्रभावित हैं। इससे खाताधारकों और उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्राहकों का कहना है कि इंटरनेट कनेक्टिविटी न होने से लेन-देन, पासबुक अपडेट, दस्तावेज सत्यापन सहित बैंक से जुड़े अधिकांश कार्य ठप पड़े हुए हैं। दूर-दराज से आने वाले ग्रामीण उपभोक्ता रोजाना बैंक के चक्कर लगाने को मजबूर हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।

उपभोक्ताओं ने शाखा अधिकारियों से शिकायत करने के साथ-साथ समाधान दिवस में जिलाधिकारी को भी अपनी समस्या से अवगत कराया है। इसके बावजूद अब तक बैंकिंग सेवाएं सुचारु रूप से शुरू नहीं हो सकी हैं।

ग्रामीणों ने प्रशासन एवं बैंक उच्चाधिकारियों से जल्द इंटरनेट व्यवस्था दुरुस्त कर शाखा में नियमित बैंकिंग सेवाएं बहाल कराने की मांग की है।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य