*वैराग्य की पराकाष्ठा: क्षुल्लिका 105 श्री सल्लेखना मति माताजी ने समतापूर्वक ली समाधि* निकली अंतिम मोक्ष यात्रा (डोला यात्रा)

टीकमगढ़ –

“दीक्षा मात्र एक क्रिया नहीं, बल्कि आत्मा का परमात्मा से मिलन का परम पावन मार्ग है।” इसी उदात्त भावना को आत्मसात कर शिक्षिका पद का परित्याग कर संयम पथ पर कदम बढ़ाने वाली परम पूज्य क्षुल्लिका 105 श्री सल्लेखना मति माताजी (पूर्व नाम: श्रीमती मालती बाई जैन, शिक्षिका – मालथौन/दिगौड़ा) ने आज दिनांक 19 मई 2026 को दोपहर 1:30 बजे महावीर विहार कॉलोनी टीकमगढ़ (म.प्र.) में समतापूर्वक समाधि मरण (सल्लेखना) प्राप्त कर लिया है।

माताजी ने संसार से पूर्ण वैराग्य धारण करते हुए तीन दिवस तक जल का पूर्ण त्याग कर दिया था। वे पूर्ण शांति, संयम एवं आत्मध्यान में स्थित रहकर समाधि को प्राप्त हुईं। धन्य हैं वे आत्माएँ, जिन्हें अंतिम समय में समता पूर्वक सल्लेखना एवं समाधि मरण का परम सौभाग्य प्राप्त होता है।

अलौकिक दीक्षा से समाधि तक का सफर

विगत 17 मई को समाधि सम्राट परम पूज्य 108 विराग सागर महाराज के परम प्रभावी शिष्य पट्टाचार्य श्री विशुद्धसागर जी महाराज के विशेष आशीर्वाद से श्री चंद्रप्रभु जिनालय, महावीर विहार कॉलोनी में उनका अलौकिक दीक्षा समारोह संपन्न हुआ था। परम पूज्य आचार्य श्री 108 विभव सागर जी महाराज के मंत्रोच्चार और पूज्य आर्यिका 105 श्री ओम श्री माताजी के कर-कमलों द्वारा उन्हें दीक्षा प्रदान कर नया संयमी नाम क्षुल्लिका 105 श्री सल्लेखना मति माताजी दिया गया था। दीक्षा के पश्चात से ही माताजी की सल्लेखना साधना अत्यंत दृढ़ता और आत्म-लीनता के साथ चल रही थी, जिसका आज दोपहर को मंगल समापन हुआ। समाज सेवी मुकेश जैन लार ने बतलाया की

पूज्य माताजी की अंतिम मोक्ष यात्रा (डोला यात्रा) आज महावीर विहार कॉलोनी टीकमगढ़ (म.प्र.) से जैन समाज टीकमगढ़ द्वारा पूर्ण श्रद्धा, भक्ति एवं धर्ममय वातावरण के साथ धूमधाम से निकाली गई। जिसमे शहर के धर्मप्रेमी बंधु इस मोक्ष यात्रा में उपस्थित होकर पुण्यार्जन किया एवं पूज्य माताजी को समाज जनो ने अपनी भावभीनी विनयांजलि अर्पित की गई।

पूज्य संतों का मिला था मंगल सानिध्य

इस पावन साधना काल में आर्यिका 105 स्वाध्याय श्री माताजी, छुल्लिका 105 उपासनामति माताजी, छुल्लिका 105 उदितमति माताजी एवं छुल्लिका 105 मंत्राश्री माताजी सहित पूरे संघ की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही जैन समाज को पूज्य संतों का दिव्य आशीर्वाद प्राप्त हुआ।

कृतज्ञता एवं आभार:

इस संपूर्ण धार्मिक प्रसंग को पूरी व्यवस्था के साथ संपन्न कराने में महावीर विहार के अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद जी (वर्धमान वाले), हेमंत कुमार जैन, राजकुमार जैन, अनुराग भैया, अनीता दीदी, अमन जैन सापोंन, आशीष जैन सहित सकल दिगंबर जैन समाज की विभिन्न कमेटियों, प्रबुद्ध जनों और युवाओं का पूर्ण सहयोग रह।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य